

मिंटू जैस्वाल,तपोवन,संजान:सरीगॉव के पूर्व सरपंच पंकज राय आजकल विकास के कामो में ज्यादा ध्यान दे रहे है
उन्होंने तालुका विकास अधिकारी और सरिगॉव पंचायत के तलाटी को ता.21-02-2022 के दिन पत्र लिखा है,पत्र में उन्होंने सीधा विकास कामो की बात की है .उन्होंने कुल मिलाकर 11 मुद्दों के साथ माहिती मांगी है.
1-सरिगॉव ग्रा.पं.में 1ली जनवरी 2022 से सरपंच द्वारा जो अनेक सरकारी ग्रान्ट द्वारा विकास के कामो की सुरुआत की है,उसके ऐस्टिमेन्ट तथा सरकार की मंजूरी ओर अन्य ग्रान्ट के अग्रीमेंट की शर्ते,गाइडलाइन के नियम मुताबिक पालन करना होता है,जिसमे डामर के रास्ते, बोरिंग हैंडपंप ओर बांधकाम जैसे अनेक है.इस कामो का एस्टिमेन्ट,एग्रीमेंट, करारनामा,वर्क ऑर्डर, तीन भावपत्र जिसमे बाजार भाव के मुताबिक सरकार के नियम द्वारा स्पर्धात्मक भाव मिले हो उसके ठराव की नकल मांगी
2-उमरगांव के तालुका विकास अधिकारी द्वारा साइन किये विकास कामो के वहीवट की मंजूरी दी गई ओर सरपंच के साथ साइन कर एग्रीमेंट कर जो कामो की मंजूरी दी गई, जिसमे वहीवट मंजूरी में 01 से 20 शर्ते तथा एग्रीमेंट का उल्लेख 01 से 11 शर्तों का पालन किया जाता है या नही अगर किया जाता है तो अलग-अलग कामो की नकल मांगी अगर नकल नही है तो किस कारण नियमो का उल्लंघन कर विकास के के काम किये जाते है उसके लिखित कागजात की मांग की
3-सरीगॉव ग्रा.पं.के विकास काम करती एजेंसी/कॉन्ट्रैक्टर की नकल मांगी
1-सरकार द्वारा दी गई बांधकाम करने के लाइसेंस की नकल
2-GST प्रमाणपत्र की नकल
3-आधार कार्ड की नकल
4-पानकार्ड की नकल
5-इनकमटैक्स प्रमाणपत्र की नकल
6-सरकार द्वारा प्राप्त बांधकाम के प्रमाणपत्र की नकल
7-सरकार द्वारा प्राप्त बंधकाम की ऐ.बी.सी केटेगरी की नकल
8-सरकारी कचहरी लेबर ओर पी. एफ ऑफिस से कॉन्ट्रेक्टर/एजेंसी में काम करते श्रमिक के लिए लिया गया लेबर लाइसेंस,पी.एफ लाइसेंस की नकल
9-सरकारी कचहरी से श्रमिको के लिए सेफ्टी लाइसेंस प्रमाणपत्र लिया हो तो उसकी नकल
10-गुणवत्तायुक्त काम करते हो उसकी सरकारी विभाग के लाइसेंस धारक संस्था द्वारा प्राप्त लाइसेंस/प्रमाणपत्र की नकल
11-कॉन्ट्रेक्टर/एजेंसी में काम करते श्रमिको के लिए अकस्मात ग्रुप इन्शुरन्स लिया हो तो उसकी नकल
पत्र में पंकज राय ने यह भी लिखा है कि अगर पूरे कागजात नही प्राप्त है तो किस आधार पर काम सोंपे गए और उसका जवाबदार कोन है,उसका भी लिखित में जवाब देने की मांग की साथ ही तालुका विकास अधिकारी उमरगांव, जिल्ला विकास अधिकारी वलसाड,विकास कमिश्नर श्री गांधीनगर,कमिश्नर श्री ताकेदारी आयोग गांधीनगर इन सभी को यह नकल रवाना की



