दमण के सेलो ग्रुप के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीएसआर के तहत पौष्टिक आहार किट का हुआ वितरण

0
162


तपोवन,दमण :भारत सरकार की सीएसआर की श्रृंखला में दमण के सेलो ग्रुप के सहयोग से सोमनाथ स्वास्थ्य केंद्र पर दिनांक 23.02.2022 को जरुरतमंद गरीबों को पौष्टिक आहार किट का वितरण किया गया । प्रोटीन, विटामिन और खनिज युक्त वस्तुओं से युक्त इस किट को दमण के स्वास्थ्य अधिकारियों की सलाह से तैयार किया गया है । इसका उद्देश्य प्रदेश में अव्यवस्थित जीवनचर्या की वजह से शरीर में खून और खनिजों की कमी को परिपूर्ण आहार प्रदान करना है ।
संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली तथा दमण एवं दीव तथा लक्षद्वीप के माननीय प्रशासक श्री प्रफुल पटेल जी के कुशल एवं सक्षम मार्गदर्शन, स्वास्थ्य सचिव डॉ. ए. मुथम्मा के नेतृत्व में इस अभियान को आगे बढ़ाने में सेलो कंपनी, दमण ने 400 पोषण किट का सुचारू रूप से वितरण किया।
इन पोषण किटों के वितरण का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में कुपोषण, एनीमिया, टी.वी., कुष्टरोग और अन्य संक्रामक बीमारियों को रोकना तथा इनसे ग्रस्त लोगों को पौष्टिक आहार मुहैया कराना है । साथ ही इसका भावी उद्देश्य सुधारात्मक तथा निवारक उपायों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है । इस संबंध में यह उल्लेखनीय है कि प्रशासन के स्वास्थ्य विभाग द्वारा द्वारा कुपोषण के खिलाफ इस तरह के रचनात्मक कार्य पहले भी किए गए हैं ।
इस कार्यक्रम में कंपनी के सभी मुख्य अधिकारी श्री सुशांतो मुखर्जी, श्री नवनीत भाई, श्री निर्मल मारूजी, श्री कैलाश पाटील, श्री दिनेश सिंघ, श्री चेनराज परमार, श्री राजेंद्र बिजगाव उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here