मरोली में 25 लाख से बने भव्य प्रवेश द्वार का लोकार्पण, संध्या ग्रुप की अनोखी पहल

0
55


उमरगाम तालुका के मरोली गांव में आज संध्या ग्रुप ऑफ कंपनी द्वारा निर्मित भव्य प्रवेश द्वार का भव्य लोकार्पण किया गया। करीब 25 लाख रुपये से अधिक की लागत से बने इस आकर्षक प्रवेश द्वार का निर्माण समाजसेवी एवं संध्या ग्रुप ऑफ कंपनी के चेयरमैन श्री कांतिभाई कोली द्वारा करवाया गया।
इस अवसर पर गुजरात के वित्त मंत्री Kanubhai Desai और उमरगाम के विधायक Ramanbhai Paatkar विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य अतिथि और बड़ी संख्या में ग्रामजन मौजूद रहे।
यह भव्य प्रवेश द्वार श्री कांतिभाई कोली के जन्मदिन को यादगार बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है, जो अब मरोली गांव की पहचान बनेगा। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का पुष्पगुच्छ और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रवेश द्वार गांव के विकास और गौरव का प्रतीक है।
कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here