ख़तलवाडा की विवा कंपोजिट पेनल कंपनी में अचानक लगी आग,आग लगते ही आसपास के इलाकों में मचा हड़कंप,फायर की गाड़ियां मौके पर तैनात….

0
56

ख़तलवाडा क्षेत्र स्थित Viva Composite panel Company में आज अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक धुएं के गुबार देखे गए।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर आसपास की कंपनियों को खाली कराया गया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here