
तपोवन,संजान: नवनिर्माण केलवानी मंडल द्वारा संचालित सुरेश मेहता कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स उमरगाम में फलेम लेस कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बी.एससी. और बी.कॉम. कॉलेज के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी विद्यार्थियों ने स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए स्वादिष्ट व्यंजन बनाए। जय पटेल व उनकी टीम पहले और कमली ध्रुति व उनकी टीम दूसरे नंबर पर रही। इस प्रतियोगिता के अंत में, भाग लेने और जीतने वाले सभी छात्रों को प्रधान अध्यापक प्रीतिबेन पटेलद्वारा सम्मानित किया जाएगा।इंचार्ज प्रीतिबेन पटेल और संस्थान के अध्यक्ष श्री सुकेतु मेहता और श्री श्रीनिक मेहता ने छात्रों को बधाई दी।



