Home गुजरात संजान गांव में खेल के नाम पर कुछ राजनेता अपने निजी स्वार्थ...

संजान गांव में खेल के नाम पर कुछ राजनेता अपने निजी स्वार्थ के लिए युवाओ को सरकारी संपत्ति पर गैरकानूनी अडंगा जमाने को प्रोत्साहित कर रहे है…! मंजूरी रद्द कर दि गई

0
199

तपोवन,संजान:ता.18-02-2022 के दिन उमरगाव तालुका शिक्षण अधिकारी द्वारा संजान के जिग्नेश मनहरलाल शाह को प्राथमिक स्कूल के मैदान में वॉलीबॉल खेलने की मंजूरी दी गईं,मंजूरी पत्र में एडवांस भाड़ा भरने का उल्लेख किया गया था,लेकिन संजान प्राथमिक स्कूल में बिना कोई फण्ड जमा किये इन्होंने स्कूल के मैदान की जगह पर नही बल्कि स्कूल गेट के कंपाउंड में वॉलीबॉल खेला गया,इसकी जानकारी तालुका शिक्षण अधिकारी को दि गई,शिक्षण अधिकारी ने इस मामले पर तत्कालिक फैसला लेते हुवे ता.19-02-2022 के दिन यह मंजूरी रद्द कर दि गई
मंजूरी रद्द होने के बावजूद संजान गॉव के कुछ राजनेता युवाओ को गलत मार्ग पर ले जाने की कोशिश कर रहे है ओर मंजूरी रद्द होने के बावजूद सरकारी संपत्ति प्राथमिक स्कूल गेट के अंदर खेलने को प्रोत्साहित कर रहे है
मंजूरी रद्द होने के बावजूद वॉलीबॉल खेलने पर स्कूल के मुख्य शिक्षक(प्रिंसिपल) ने अब तक किसी भी प्रकार की फरियाद या कार्यवाही नही की है
संजान गॉव के कुछ राजनेता इस खेल को लेकर राजनीति कर रहे है ओर संजान गाँव के युवाओं को सही गलत समझाने के बजाय युवाओ को ग़लत मार्ग पर ले जाने की कोशिश में लगे हुवे हैओर अपने निजी स्वार्थ के लिए युवाओ का उपयोग कर षडयंत्र रच रहे है,पिछले कुछ दिनों में वॉलीबॉल खेलने पर विवाद हुवा तो गॉव के राजनेता खुद उपस्थित हुवे ओर खेलने के बहाने युवाओ को कानून का उल्लंघन करने की शिख दी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!