Home गुजरात “50 करोड़ रुपये की लागत से उद्योगपतियों के सहयोग से बन रहा...

“50 करोड़ रुपये की लागत से उद्योगपतियों के सहयोग से बन रहा यह अस्पताल आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ-साथ ESIC सेवाएं भी प्रदान करेगा:2025 के अंत तक श्रमिकों और ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम

0
238

UIA के अध्यक्ष नरेश बांथीया ने इस प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा, “उमरगाम एक महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र है, जहां Umbrella, मसाले, स्टेशनरी सहित विभिन्न प्रकार के उत्पादों का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है। ग्रीन zone के तहत आने वाले इस क्षेत्र में उद्योग फल-फूल रहे हैं, लेकिन पर्याप्त चिकित्सा सुविधाओं की कमी रही है। दुर्घटना या स्वास्थ्य समस्याओं के मामले में श्रमिकों को ESIC सुविधाओं के लिए वापी जाना पड़ता है, जो समय और लागत के लिहाज से कठिन है। इस समस्या का समाधान लाने के लिए UIA ने इस अस्पताल प्रोजेक्ट को शुरू किया है।“50 करोड़ रुपये की लागत से उद्योगपतियों के सहयोग से बन रहा यह अस्पताल आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ-साथ ESIC सेवाएं भी प्रदान करेगा। इससे श्रमिकों को स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। अस्पताल का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, और अब केवल फर्नीचर और अन्य छोटे-मोटे कार्य बाकी हैं। 2025 के अंत तक यह अस्पताल पूरी तरह से कार्यरत हो जाएगा, जिसका लाभ श्रमिकों और आसपास के ग्रामीणों को मिलेगा।UIA के अध्यक्षने आगे कहा, की “इस क्षेत्र में वापी GIDC से भी अधिक श्रमिकों को रोजगार मिलता है, लेकिन स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण उन्हें परेशानी होती है। यह अस्पताल इस समस्या का समाधान लाएगा।उन्होंने यह भी कहा कि, “उमरगाम हमारी कर्मभूमि है, और यहां के श्रमिकों के स्वास्थ्य की चिंता हमारी पहली प्राथमिकता है। इस अस्पताल के माध्यम से हम उद्योगपति इस क्षेत्र के प्रति अपने ऋण को चुकाना चाहते हैं।“यह प्रोजेक्ट उमरगाम के औद्योगिक और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा, जो स्थानीय समुदाय के जीवन की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार लाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!