संजान ओवरब्रिज पर दो बाइकों के बीच जोरदार आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दोनों चालकों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज पर स्ट्रीट लाइट की सुविधा न होने के कारण यह हादसा हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक सवार तेज रफ्तार में थे और अंधेरे में एक-दूसरे को देख नहीं पाए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
स्थानीय निवासियों ने कई बार इस ब्रिज पर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों में नाराज़गी है,
डीएफसीसीएल के कर्मचारी तथा इंजीनियर की ऐसी काम करने की स्थिति को देखते हुए सवाल उठता हे कि यह लोग सिर्फ काम पूर्ण बताने के लिए ही काम लेते हे क्योंकि इनको लोगो को सुविधा नहीं देनी सिर्फ अपना बिल पास करवाना होता हे, एक नजर ब्रिज के खत्म होने तथा शुरू होने के पास देखे तो इतने बड़े बड़े गड्ढे हे कि जैसे तैसे लोग वह से गुजरते हे।
पुलिस जांच जारी है और दोनों घायलों की पहचान की जा रही है।




