डुंगरा थाना परिसर में तीन महीने की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद आईपीएस अंकिता मिश्रा को पुष्पवर्षा के साथ दी गई भावभीनी विदाई

0
407

डुंगरा थाना परिसर में आज एक भावुक क्षण देखने को मिला, जब तीन महीने की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद आईपीएस अधिकारी अंकिता मिश्रा मैडम को पुलिस स्टाफ द्वारा पुष्पवर्षा कर भावभीनी विदाई दी गई।

आईपीएस अंकिता मिश्रा ने डुंगरा थाने में बतौर प्रशिक्षु अधिकारी अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और दक्षता के साथ निर्वहन किया। इस दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आमजन की समस्याओं के समाधान को लेकर उल्लेखनीय कार्य किया। थाना स्टाफ और स्थानीय लोगों के बीच उनकी कार्यशैली की काफी सराहना हुई।

विदाई समारोह के दौरान स्टाफ के कई सदस्य भावुक हो उठे। फूलों की वर्षा और स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस मौके पर थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

आईपीएस अंकिता मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डुंगरा थाने में बिताया गया समय उनके करियर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहेगा और यहां से मिली सीख उन्हें आगे भी मार्गदर्शन देती रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here