आज सरीगाम इंडस्ट्रीज एसोसिएशन हॉल में सरीगाम इंडस्ट्रीज एसोसिएशन,फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (FIEO), अहमदाबाद और संयुक्त निदेशक, विदेश व्यापार महानिदेशालय (Jt. DGFT), सूरत द्वारा संयुक्त रूप से “उद्योगों द्वारा उत्पादित उत्पादों के निर्यात (Export) को बढ़ाने” के विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया।
इस सेमिनार में विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) से श्री दिनेश एन. चावड़ा, FTDO, RA सूरत द्वारा “निर्यात व्यवसाय शुरू करना, DGFT के रूप में सुविधा प्रदाता की भूमिका और विदेश व्यापार नीति (FTP)-2023 के हालिया अपडेट” पर मार्गदर्शन दिया गया।
इसके अलावा, फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (FIEO) से श्री प्रफुल सोलंकी, सहायक निदेशक ने “EPC और भारतीय व्यापार पोर्टल की भूमिका” पर मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस कार्यक्रम में सरीगाम इंडस्ट्रीज एसोसिएशन से श्री निर्मल दूधानी (अध्यक्ष), श्री कौशिक पटेल (मानद मंत्री), श्री आनंद पटेल (संयुक्त सचिव), श्री आर.के.सिंह (सह-अध्यक्ष – आयात एवं निर्यात समिति), श्री जे.के.राय (अध्यक्ष – NA बोर्ड सरीगाम), श्री वी.डी.सिवदासन (पूर्व अध्यक्ष) और अन्य समिति सदस्य उपस्थित रहे।



