
गुजरात राज्य के वलसाड जिलेकी सरीगाम की कैलाश महादेव मंदिर की समस्त ट्रस्टीओं द्वारा 10 मार्च सोमवार को कैलाश नगरी मे कैलाश महादेव मंदिर की छठवाँ वार्षिक उत्सव मे देवाधिदेव महादेव की विधिवत पूजा हवन एंव धार्मिक अनुष्ठान करने की पश्चात विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया -जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया।
इस पुण्य अवसर पर हर साल की तरह इस वर्ष भी -10 मार्च 2025 सोमवार के दिन श्री कैलाश महादेव मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबन्ध संचालकश्री विपुल राय, युवाशक्ति चेरीटेवल ट्रस्ट के चेयरमेन और मंदिर के ट्रस्टी एंव समाजसेवी राकेश राय एंव उनके परिवार के सहित सम्पूर्ण शिव भक्तों ने मंत्रोच्चार एंव हर-हर महादेव -ॐ नम: शिवाय एंव भगवान भोलेनाथ का जयकारे लगाते हुए शिवालय में स्थित दिव्य त्रिदेवका शिवलिंग मे ध्वजारोहण और रुद्राभिषेक एंव गंगाजल,दूध, दही, शहद, पंचामृत आदि से अभिषेक किया-और -भगवान को बेलपत्र, बेर, भांग, धतूरा विभिन्न प्रकार के फल, पुष्प आदि पूजन सामग्री अर्पित कर सम्पूर्ण सरीगाम वासियों के लिये सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति दिलाने तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की ll इस वार्षिक उत्सव के दिनमे सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर को तीन बजे तक भी कैलाश मंदिर की मुख्य मार्ग और सीढ़ियों से लेकर मंदिर के गर्भगृह तक शिवभक्त महिला, पुरुष, युवक, युवतियां, बुजुर्ग व बच्चों की लंबी कतारें लगी रहीं। यह दृश्य बड़ा ही मनमोहक व अलौकिक था। यह वार्षिक उत्सव अत्यंत सुंदर ,सुव्यवस्थित, उत्साहवर्धक ,सनातनियों भक्ति से ओतप्रोत,हिन्दू सभ्यता व संस्कृति की अनुपम छटा बिखेरते हुए सकारात्मकता को दिशा देने वाला कार्यक्रम रहा। इस अवसर पर विद्यालयके भुतपूर्व अध्यापक एंव मंदिर के लिये भूमिदान दाता एंव धार्मिक कार्यों के सहयोगी श्री बापु आरेकर जी ने भी इस रुद्राभिषेक एवं शिवपूजा में सम्मिलित होकर पूजा-अर्चना की और ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त किया और उन्होंने यह कहा की इस कैलाश महादेव मंदिर प्रति जिस जिसका सहयोग एंव भक्तिभाव रहा है और आयोजनकर्ता की इतनी मेहनत एंव समर्पण के कारण ही इतना सुंदर धार्मिक कार्यक्रम अभिभूत हो पाए इसके लिये मै भगवान शम्भूनाथ से आप सभीके कष्टों को दूर कर सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें यह प्रार्थना करता हुँ || ततपश्चात दोपहर को मंदिर समिति द्वारा सम्पूर्ण श्रद्धालुओं के लिये महाभंडारे का भोग एंव महाप्रसाद का वितरण किया गया उस वक्त उपस्थित सभी शिवभक्तों ने एंव सरीगाम के आसपास के गाँवों का जन सैलाब भी एकत्रित होकर महाप्रसाद ग्रहण करते हुये भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाये — इस कडीमे कुछ श्रद्धालुओं ने तो मंदिर के बाहर बैठे साधु-संतों को भोजन कराकर दान-पुण्य भी किये । उस वक्त तो सरीगाम के बुजुर्गों को एंव वरिष्ठजनों से लेकर इस्लाम धर्म के अनुयायियों एंव मुस्लिम धर्मावलंबियों भी उपस्थित रही – उन सभीको राकेश राय जी ने स्वागत एंव हार्दिक आभार प्रटक किया –और -उन्होंने यह कहा की उनका सम्मान करना हमारे समाज की सच्ची पहचान को दर्शाता है || और संस्कार, सम्मान और सेवा – यही हमारे समाज की सच्ची पहचान है. ।
आपको बता दे की इस कार्यक्रम मे कच्छी एंव भानुशाली समाज के सुरेशभाई भानुशाली,सरीगाम पंचायत के सरपंच सहदेवभाई वघात,जिला पंचायत सदस्यों मे दिपकभाई मिस्त्री, मुकेशभाई पटेल, नरेश वलवी,राजेशभाई पांचाल,वीरेन्द भट्ट,अशोक सिँह, डब्लूभाई,दिनेश यादव, गौतम जी एंव
विभिन्न पत्रपत्रिका के पत्रकार एंव मिडियाकर्मी एंव विभिन्न समाज के विभिन्न क्षेत्रसे सदस्यों लोगने भी दर्शन के साथ प्रसाद का लाभ लिये…




