प्रशासक श्री प्रफुल पटेल जी ने दमण में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया

0
283

दमण – दादरा और नगर हवेली एवं दमण और दीव के प्रशासक श्री प्रफुल पटेल जी ने आज दमण में विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण कर उनकी प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।
आज शनिवार को प्रशासक ने पूर्वाह्न में नानी दमण बस स्टैंड, नया बस स्टैंड जंक्शन, दिलीप नगर की आंतरिक सड़कें, नया तीन बत्ती जंक्शन, छपली शेरी नाइट मार्केट, समुद्र नारायण जेटी और पैदल पुल तक का मार्ग, नानी दमण में बोट पार्किंग का विकास, जैन स्ट्रीट रोड, नानी दमण किले के आसपास का सौंदर्यीकरण और विकास, गो-कार्टिंग साइट, कनेक्टिंग ब्रिज लैंडिंग साइट (नानी दमण), छपली शेरी सर्किट हाउस, फूड कोर्ट छपली शेरी, कन्वेंशन सेंटर, नमो पथ से जुड़ने वाली सड़क (ज्यूपिटर होटल के पास), खारीवाड़ एसटीपी, मरवड़ में 300 बिस्तरों वाला अस्पताल एवं नर्सिंग कॉलेज, नमो पथ (होटल क्षेत्र) में जिम उपकरण, देवका गार्डन, नानी दमण समुद्र तट (शेष क्षेत्र) के विकास का जायजा लिया।

इसी क्रम में प्रशासक श्री प्रफुल पटेल जी ने अपराह्न में शासकीय महाविद्यालय एवं खेल मैदान, मशाल चौक से भेंसलोरे तक की MDR/ODR सड़क, हुंडई शोरूम के पास फुटपाथ नमूना, NH-848 B, भीमपोर में ट्रांसपोर्ट नगर का निर्माण, पातलिया ब्रिज पर प्रवेश द्वार, भीमपोर चार रास्ता से शीतल चौकड़ी तक की सड़क, भीमपोर चार रास्ता से कोस्ट गार्ड एयर स्टेशन तक की MDR/ODR सड़क, PHQ से मशाल चौक तक की MDR/ODR सड़क, नया मशाल चौक जंक्शन, रिंगनवाड़ा जंक्शन से कचिगाम तालाब तक की सड़क, गांव की सड़कें जो रिंगनवाड़ा-कचिगाम मार्ग से जुड़ती हैं (अर्जन फलिया एवं अन्य दो सड़कें), कचिगाम विद्यालय का निरीक्षण किया।

प्रशासक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य तय समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से दमण के नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here