वलसाड जिला भाजपा अध्यक्ष के रूप में हेमंत कंसारा फिर हुए रिपीट, कार्यकर्ताओं में उत्साह

0
210

वलसाड जिले में भारतीय जनता पार्टी के नए जिला अध्यक्ष के रूप में फिर से हेमंत कंसारा को दोबारा नियुक्त किया गया है। हेमंत कंसारा की पुनर्नियुक्ति से उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

आज वलसाड में जिला अध्यक्ष के चुनाव को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता जसवंतसिंह भाभोर, वलसाड-डांग के सांसद धवल पटेल, जिला भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस बैठक में सर्वसम्मति से हेमंत कंसारा को लगातार दूसरी बार वलसाड जिला भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

पार्टी द्वारा लगातार दूसरी बार भरोसा जताने पर हेमंत कंसारा ने भाजपा नेतृत्व, वलसाड जिला भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उनकी पहली कार्यकाल के दौरान वलसाड जिले में भाजपा ने नगर पालिका, तालुका पंचायत और जिला पंचायत चुनावों के साथ-साथ विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भी शानदार प्रदर्शन किया था।

इसी सफलता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें एक और मौका दिया है। अपनी दूसरी टर्म में हेमंत कंसारा ने विश्वास जताया कि वे वलसाड जिले में भाजपा को और ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here