तपोवन, संजान: शनिवार के दिन “भारत विकसित संकल्प यात्रा” का आयोजन उमरगांव तालुका के मरोली प्राथमिक स्कूल में आयोजित किया गया था,कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर की गई!
सभी ने मिलकर प्रार्थना गीत और स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया! उपस्थित मेहमानों का स्वागत फूलों से किया गया! सखी मंडल द्वारा नाटक प्रस्तुत किया गया,आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया साथ ही जिन लाभार्थियों को लाभ मिला ऐसे लोगों ने अपना वक्तव्य दिया! मरोली गांव के प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान किया गया, उपस्थित सभी मेहमानों ने अपना संबोधन दिया, उपस्थित नेताओं ने बारी-बारी से अपना भाषण दिया और प्रोग्राम के आखिर में शपथ ग्रहण किया, अंत मे राष्ट्रगीत गाकर उपस्थित सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया और आयोजित प्रोग्राम का समापन किया,आयोजित इस प्रोग्राम में उमरगांव तालुका के विधायक रमन पाटकर ग्रामपंचायत के वहीवटदार प्रदीप कुमार एस.केवट, पंचायत के सदस्य, तालुका और जिला पंचायत भाजपा होद्देदार एवं तालुका और जिला पंचायत के भाजपा सदस्य और तालुका विस्तरण अधिकारी राजू भाई डी. नायक (पंचायत),अधिक मददनिश इंजीनियर प्रकृति बहन एस.टंडेल और जिग्नेश भाई जयंत भाई केणी (VCE) के साथ प्राथमिक शाला के आचार्य एवं शिक्षक गण और प्राथमिक शाला के बच्चों साथ ग्राम जनों की उपस्थिति रही थी!
कार्यक्रम को सफल बनाने मे तलाटी क्रम मंत्री श्री सुखदेवभाई साकरिया ने काफ़ी जहेमत उठाई.










