तपोवन,संजान:पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मजयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमण दिव प्रदेश के अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल जी के नेतृत्व में प्रदेश कार्यालय नानी दमण पर एक कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमे उपस्थित सभी कार्यकर्ता एवं अन्य महानुभावों द्वारा अटल जी को पुष्पांजलि अर्पित की गई।
अन्य उपस्थितों में दमण दिव के सांसद श्री लालुभाई पटेल, दमण ज़िला पंचायत की अध्यक्षा श्रीमती जागृति बेन पटेल,पूर्व अध्यक्ष श्री बालू भाई पटेल और श्री बी एम माछी,प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महेश अगरिया,प्रदेश मंत्री श्रीमती फाल्गुनी बेन पटेल,श्रीमती सोनल बेन पटेल वग़ैरह उपस्थित रहे।
दमण दिव के सांसद श्री लालुभाई पटेल ने अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की….
पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी हम सभी के सदैव प्रेरणा स्रोत रहेंगे, वे जीवन पर्यंत एक सशक्त राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेकर चले और उसके लिए प्रयासरत रहे।माँ भारती के लिये उनका समर्पण और सेवाभाव भारत के इतिहास में एवं अमृतकाल में भी सुवर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा।वाजपेयीजी को उनकी जयंती पर में और हमारा पूरा प्रदेश कोटि कोटि नमन करता है।
प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल जी ने कहा की….
‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी जी ने देश में विकास, सुशासन और गरीब कल्याण की संकल्पना को साकार किया। उन्होंने अपने कार्यकाल में रक्षा एवं विज्ञान के क्षेत्र में भारत की एक मजबूत पहचान वैश्विक क्षितिज पर स्थापित की। माँ भारती के मस्तक को सदैव ऊंचा रखने के लिए उनका योगदान इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है।अटल जी की कर्तव्यनिष्ठा, राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं संगठन को सशक्त बनाने में उनकी अनन्य भूमिका हमारे लिए प्रेरणीय है।ऐसे अद्वितीय राष्ट्रभक्त श्रद्धेय अटल जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूँ।






