उमरगांव तालुका के दहेरी गांव में गुजरात प्रदेश अध्यक्ष मयूर वखारिया के मार्गदर्शन में दयाराम भंडारी के आवास स्थल पर विश्व मानव अधिकार दिन मनाया गया….

0
219

तपोवन, संजान; 10 दिसंबर को पूरे विश्व में मानव अधिकार दिन मनाया जाता है।उमरगांव तालुका के देहरी गांव में भंडारवाड़ में स्थित दयाराम भंडारी के निवास स्थान पर “मानव अधिकार दिवस” का कार्यक्रम आयोजित किया गया था! भारतीय मानव अधिकार जन कल्याण एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वी.के.सक्सेना,श्री मयूर एस. वखारिया अध्यक्ष गुजरात राज्य, बी.के जोशी मुख्य सचिव गुजरात राज्य,विजय भाई पटेल वलसाड जिला उपाध्यक्ष,हितेश कुमार माणेक उपाध्यक्ष गुजरात राज्य, विजय कुमार उपाध्यक्ष गुजरात राज्य,हिरलबेन पटेल उपाध्यक्ष वलसाड जिला,सुरेश भाई यादव वलसाड ता.अध्यक्ष गुजरात राज्य,दमन एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश भाई पटेल के साथ मानव अधिकार से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही थी!
आयोजित इस प्रोग्राम में बारी-बारी से मानव अधिकार से जुड़े होद्देदारो ने अपने भाषण के दौरान मानव अधिकार क्या है, किस लिए जरूरी है,मानव अधिकार किस तरह से काम करता है मानव अधिकार के फंडामेंटल राइट्स क्या है इसके बारे में अवगत कराया!
मानव अधिकार मंच लोगों के साथ सिर्फ जुड़ने का काम नहीं करता लोगो को रोजगार देने का भी काम करता है!
मानव अधिकार मंच आए दिन त्योहारों पर सामाजिक कार्य भी करते रहते हैं! आयोजित प्रोग्राम में दयारामभाई भंडारी को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया,साथ ही भारतीय मानव अधिकार जनकल्याण संगठन और गुजरात प्रदेश अध्यक्ष मयूर एस.वखारिया की ओर से मानव अधिकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वी.के.सक्सेना को शील्ड देकर सम्मानित किया गया! कार्यक्रम के आखिर में भोजन की व्यवस्था की गई थी साथ ही उपस्थित सभी मेहमानों को धन्यवाद कहा गया!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here