तपोवन:संजान: उमरगांव तालुका में एक गौरक्षक को उसके 3 सागरितो के साथ गैर-कानूनी तरीके से दारू की हेराफेरी करते हुए रंगे हाथ धर-दबोचा,एक आरोपी वांटेड घोषित.
4 दिसंबर को तकरीबन शाम 7 बजे के आसपास उमरगांव पुलिस को खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलिस इंस्पेक्टर श्री विक्रमसिंह मोरी के मार्गदर्शन में उमरगांव पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल वालजीभाई मेरामभाई चौहाण तथा संजान ऑउट पोस्ट के इंचार्ज कैलाशभाई बुधाभाई द्वारा वारोली नदी के पुल पर एक GJ-15-CM-2545 नंबर की एर्टिगा कार को रोका गया और एर्टिगा कार की जांच की गई,एर्टिगा कार के अंदर से 336 नंग बियर की टीन बरामद की गई,एर्टिगा कार एवं बियर की टीन तथा मोबाइल कुल मिलाकर मुद्दामाल 3,43,600 रुपये का जब्त किया गया.
अब तो यह भी जांच का विषय है कि गौरक्षक रात में गौ-हत्या रोकने के लिए पेट्रोलिंग करते है या फिर ऐसे उल्टे-सीधे गैर-कानूनी धंधे करते है?
पांच आरोपियों में गौरक्षक पारस लक्ष्मण भीमाभाई भरवाड़ संजान के रहवासी है एवं उनके साथ पकड़े गए आरोपी दिनेश प्रकाश रावल,मनोज उर्फ़े कानो,अंकित मदनपुरी गोस्वामी,रूपसिंह परमार यह सभी उमरगांव तालुका के रहवासी है तथा वांटेड आरोपी रोनी अहमदाबाद के नारोल का रहवासी है.
गैर-कानूनी दारू के अलावा यह आरोपियों के और किस प्रकार के धंधे है इसकी जांच पुलिस अधिकारियों को करनी चाहिए,क्योंकि संजान गांव तथा उमरगांव तालुका में पिछले कई समय से एम.डी ड्रग्स,कोरेक्स सिरप तथा गांजा का व्यापार काफी तेजी से चल रहा था ऐसी लोक चर्चा चल रही है.
पुलिस इंस्पेक्टर श्री विक्रमसिंह मोरी के मार्गदर्शन में अगर यूँही उमरगांव पुलिस सक्रिय होकर ऐसे नशीले पदार्थो का धंधा करने वाले आरोपियों को धर-दबोचे तो संजान तथा उमरगांव तालुका को नशामुक्त बनाने में ज्यादा देर नही लगेगी.



