Home गुजरात कनाडु की पाहाडी स्थित जोगमेडी माता मंदिर में भगवान विष्‍णु का...

कनाडु की पाहाडी स्थित जोगमेडी माता मंदिर में भगवान विष्‍णु का नौवां अवतार भगवान बुद्ध की 2585वीं जन्म जयंती का आयोजन

0
208

तपोवन, संजान :”गुजरात राज्य के वलसाड जिला की उमरगांव तालुका की कनाडु ग्राम पंचायत की पाहाडी स्थित जोगमेडी माता मंदिर में भगवान विष्‍णु का नौवां अवतार भगवान बुद्ध की 2585वीं जन्म जयंती की शु-अवसर पर एंव बैशाखसुद पूर्णिमा के शु-अवसर पर जोगमेडी मंदिर की तत्वाधानमे महेन्द्रभाई केलकर एंव प्रमोद गांधी की भजनी मंडल द्वारा भक्तिभाव से सामूहिक आरती भजन-किर्तन एंव विभिन्न दानदाताओं के सहयोग से हुवा महाप्रसाद भव्य आयोजन”. “गुजरात राज्य के वलसाड जिला की उमरगांव तालुका की कनाडु ग्राम पंचायत की पाहाडी स्थित जोगमेडी माता मंदिर में दिनांक -5 मई 2023 शुक्रवार को भगवान विष्‍णु का नौवां अवतार भगवान बुद्ध की 2585वीं जन्म जयंती की शु-अवसर पर एंव बैशाखसुद पूर्णिमा के शु-अवसर पर जोगमेडी मंदिर की तत्वाधान मे महेन्द्रभाई केलकर एंव प्रमोद गांधी की भजनी मंडल द्वारा भक्तिभाव से सामूहिक आरती एंव वैदिक मंत्रोच्चार के साथमे भजन-किर्तन एंव विभिन्न दानदाताओं के सहयोग से हुवा महाप्रसाद का भव्य आयोजन-वहीं मंदिरों में बुद्धपूर्णिमा एंव बैशाखीसुद पूर्णिमा के मौके पर दूरदराज से माताके श्रद्धालुओं का आगमन हुआ-भक्तोंजनों ने जोगमेडी माता से आशीर्वाद लिया – सुबह से ही मंदिर में भजन कीर्तन और विभिन्न हास्य कलाकार द्वारा कॉमेडियंस के जोक्स पर हंसी एंव धमाकेदार हंसीदार चुटकिला प्रस्तुत भी किया गया हैं ।। कार्यक्रम मे भजन किर्तन और हास्य कॉमेडियंस के जोक्स एंव चुटकिला का दौर मध्यान्ह की 1:00 बजे तक चलता रहा और आरती के बाद महाप्रसाद का आयोजन होने से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया।। इस अवसर पर मंदिर के ट्रस्टी मे गुलाबभाई पटेल, विलासभाई, विनोदभाई, वासुभाई, किशोरभाई आदि ने जोगमेडी माताके भक्तों ने भी भजन-किर्तन और पूजन में भाग लिये । इस अवसर पर आयोजक मंडल ने कहा की इस दिन जोगमेडी माता मंदिर में विशेष अनुष्ठान और विश्व शांति की प्रार्थना की जाएगी. इस तिथि को बुद्धपूर्णिमा एंव वैशाखीसुद पूर्णिमा भी कहा जाता है, क्योंकि भगवान बुद्ध को इसी दिन जन्म, ज्ञान और महापरिनिर्वाण की प्राप्ति हुई थी.। संयोजक मंडल ने यह बताया कि । प्रतिवर्ष बैशाखीसुद पूर्णिमा पर एंव बुद्ध पूर्णिमा के दिनों में हजारों श्रद्धालु यहां दर्शनार्थ पहुंचते है। अनेक लोग अपनी मांगी गई मुराद पूरी होने पर पैदल ही यहां तक पहुंचकर जोगमेडी माता के दर्शन कर चढ़ावा चढ़ाते हैं। वैसे तो मंदिर में भक्तों का आना जाना लगा रहता है। लेकिन बैशाखसुद पूर्णिमा के अवसर पर इस मंदिर में हजारों की संख्या में लोग दर्शन करने पहुंचते हैं और भक्तो द्वारा मांगी गई मनोकामना पूरी होने पर भक्त यहां सवामनी करते हैं । उन्होंने यह कहा की बुद्ध पूर्णिमा की दिन समस्त समाज से अपील है कि हर धार्मिक एंव सामाजिक कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर परिवार सहित भाग लें ओर अपने घर में दीपावली की तरह दिए रखें एवं आस पड़ोस वालों को ज्यादा से ज्यादा सहयोग करें और इसी बुद्ध पूर्णिमा के शु-अवसर पर हर घर रोशन करने का संकल्प लें खीर बनाएं खीर दान करें हर्ष उल्लास के साथ इस पर्व को मनाएं।। यह तिथि और भी विशेष इसलिए बन जाती है क्योंकि इसी तिथि को
भगवान विष्‍णु का नौवां अवतार भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था और उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ और इसी तिथि को उनका निर्वाण भी हुआ। यह तिथि हमें शांति, सद्भावना एवं सहिष्णुता की सीख देती है। बुद्ध भगवान ने संसार को समानता से जीने का उपदेश दिया और अहिंसा के मार्ग पर चलकर जीवन का लक्ष्य प्राप्त करने की सीख दी। बुद्ध भगवान की शिक्षाओं और उपदेशों को स्वयं में समेटे यह रचना जोगमेडी माता मंदिर ट्रस्ट की ओर से आप सभी को समर्पित है। इसे पूरे भक्ति भाव से स्वीकार करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!