गुजरात बोर्ड के 12 वीं विज्ञान प्रवाह के नतीजे घोषित:केशव बटाक ने यूटी टॉपर निसर्ग दिवेचा को दी बधाई, ‘ टॉप-3’ को दी शुभेच्छा

0
169
  • असफल विद्यार्थियों को दिया परिश्रम मंत्र , कहा-अगला वर्ष तुम्हारा है!
    लंदन। भारतबंधु केशवभाई बटाक ने गुजरात उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद के 12 वीं विज्ञान प्रवाह के आज घोषित नतीजों में दानह-दमण-दीव को टॉप करने वाले निसर्ग कमलकांत दिवेचा को लंदन से बधाई दी है। श्रीमाछी महाजन स्कूल के निसर्ग कमलाकांत दिवेचा 85.69 % ( 557/650) प्राप्तांकों के साथ दादरा नगर हवेली और दमण एवं दीव तीनों ही जिलों में प्रथम आये हैं। दानह-दमण-दीव यूटी की टॉप-3 लिस्ट में टॉपर निसर्ग दिवेचा को प्रथम, सार्वजनिक विद्यालय, दमण की ईशा सुरेश पटेल को ( 83.40 %, 584/700) द्वितीय एवं दादरा GSS की ईशा राजेश सिंह ( 82.15 %, 534/650) को तृतीय स्थान मिला है। दमण-दीव में GHSS भीमपोर, गुजराती मीडियम को ( 94.12 %) प्रथम, ऑवर लेडी ऑफ फातिमा को (76.92 %) द्वितीय एवं श्रीमाछी महाजन स्कूल (71.26 %) को तृतीय स्थान मिला है। यूनाइटेड किंगडम के अनिवासी भारतीयों के प्रभावशाली संगठन NRI GROUP, LONDON-UK के कन्वीनर केशवभाई बटाक ने 12 वीं विज्ञान प्रवाह के सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई देते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामनाएँ की हैं। केशवभाई बटाक ने 12 वीं विज्ञान प्रवाह के नतीजों में टॉप-थ्री लिस्ट में शामिल विद्यालयों को भी बेहतर स्कूल रिजल्ट के लिए अभिनंदन दिया है। माछीपुत्र केशवभाई बटाक ने कहा कि श्रीमाछी महाजन स्कूल के विद्यार्थी निसर्ग दिवेचा DNH-DD यूटी टॉप-थ्री लिस्ट में फर्स्ट आये हैं, जिसके लिए मैं श्रीमाछी महाजन स्कूल के मैनेजमेंट और एजुकेशन मंडल को बहुत-बहुत बधाई देता हूँ। श्रीमाछी महाजन स्कूल वर्षों से दमण में शिक्षा की ज्योति प्रज्ज्वलित किए हुए है। श्रीमाछी महाजन स्कूल अपने गुणात्मक शिक्षण से पूरे दमण-दीव में प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान की ख्याति अर्जित किए हुए हैं जिस पर हम सभी को नाज़ है। केशवभाई बटाक ने अनुत्तरिण हुए विद्यार्थियों से कहा कि निराश ना हों। परिश्रम करें, अगला वर्ष आपका है। मालुम हो कि यूटी टॉपर निसर्ग के पिता दमण पॉलिटेक्निक कॉलेज में इलेक्ट्रिशियन हैं। निसर्ग रोजाना 15 घंटों की पढ़ाई करते हैं। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में भी निसर्ग का अच्छा प्रदर्शन रहा है।

  • शिक्षा और स्वास्थ्य सर्वोपरि : भारतबंधु
    भारतबंधु केशवभाई बटाक ने कहा है कि शिक्षा और स्वास्थ्य मेरे लिए सर्वोपरि हैं। ‘ पढ़ेगा इंडिया, तभी तो बढ़ेगा इंडिया’! भारतवासी स्वस्थ रहेंगे तो आंतरिक और बाहरी दोनों ही मोर्चे फतह करेंगें। इसलिए सरकारों को और प्रशासनों को शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों के ही गुणात्मक सुधार पर निरंतर ध्यान देना चाहिए। दमण-दीव-दानह में बुनियादी- माध्यमिक-उच्चतर माध्यमिक शिक्षण को अधिक सशक्त बनाये जाने की जरूरत है। ताजा परिणाम भी इसकी तस्दीक करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here