महाशिवरात्रि के अवसर पर वापी में विद्यार्थी व साधक अनुष्ठान शिविर का आयोजन

0
200

तपोवन, संजान : पूज्य संत श्री आशारामजीबापू की पावन प्रेरणा से संत श्री आशारामजी आश्रम, वापी ने आज महाशिवरात्रि पर्व पर विद्यार्थी व साधक अनुष्ठान शिविर के तहत विद्यार्थियों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें साध्वी ज्योत्सना जी ने सत्संग में मनुष्य जीवन का वास्तविक उद्देश्य समझाया और छात्रों को बुद्धि विकसित करने के लिए विशेष यौगिक प्रयोग सिखाए; तथा जीवन में सफलता प्राप्त करने की कुंजियां बतायी।
साध्वी ज्योत्सना जी ने कहा कि परम पूज्य संत श्री आशारामजी बापू आश्रम छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर विद्यार्थी उज्जवल भविष्य निर्माण शिविर का आयोजन करते रहते हैं. क्योंकि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं। वे जितने प्रतिभावान होंगे, देश और समाज उतना ही आगे बढ़ेगा। योग विद्या से संपन्न विद्यार्थी सनातन संस्कृति का गौरव बढ़ाएंगे और हर क्षेत्र में नाम रौशन करेंगे।
शिविर के दौरान महाप्रसादका भी आयोजन किया गया एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने शिविर का लाभ उठाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here