
संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली एवं दमण-दीव सहित वलसाड़, ठाणे के 34 कॉलेजो ने लिया हिस्सा

सांस्कृतिक विरासत को विस्तार देंने के लिए ऐसे कार्यक्रमों की महती भूमिकाः फतेहसिंह चौहाण

तपोवन, सिलवासा : दादरा नगर हवेली की बहुप्रतिष्ठित कॉलेज श्रीमती देवकीबा मोहनसिंह जी चौहाण कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस द्वारा सांस्कृतिक समिति and IQAC के सहयोग से “संस्कृति”- हमारी धरोहर- एक अंतर-कॉलेजिएट उत्सव आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम 14 फरवरी से 17 फरवरी तक सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा।इस समारोह में संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली एवं दमण-दीव, वलसाड़, ठाणे के कुल 34 कॉलेजो ने हिस्सा लिया है। 4 दिवसीय इस भव्य समारोह में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किये जा रहे हैं जिससे छात्रों का ज्ञानवर्धन हो रहा है।
14 फरवरी को ट्रेडिशनल अंदाज कार्यक्रम के तहत इंडियन क्लासीकल डांस, इंडियन फॉल्क डांस, इंडियन लाइट वोकल, ट्रेडिशनल मेक-अप, द इंडियन फूड शो मेहंदी डीजाइन आयोजित किये गये। इसके पहले कार्यक्रम की शुरूआत लायंस क्लब ऑफ सिलवासा चैरीटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन फतेहसिंह चौहाण सहित मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
15 फरवरी को बॉलीवुड हंगामा के तहत मिमिक्री, माईम, फनटाकश्री, बॉलीवुड/वेस्टर्न ग्रुप सांग, बॉलीवुड ग्रुप डांस की मनोहर प्रस्तुति दी गई।
16 फरवरी को स्कूल धमाल के तहत एलोक्यूशन (वक्तृत्व कला), डीबेट (तर्क-वितर्क), स्टोरी टेलिंग, स्टोरी राईटिंग, सलाद डेकोरेशन, बेस्ट ऑउट ऑफ वेस्ट, कार्टूनिंग, ऑल स्पॉट पेंटींग, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित होगी।
17 फरवरी को इंडियन विरासत के तहत क्वीज, रंगोली, निबंध लेखन, आर्टीफैक्ट्स (कलाकृतियां), इंडियन ग्रुप सांग (देशभक्ति / लोक गीत) कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
ऐसे कार्यक्रमों के जरिए छात्रों में उत्साह बढ़ता है और चुनौती स्वीकार करने की भावना जगाई जा सकती है। छात्रों को शिक्षा और जिंदगी के गुर सिखाने और सृजनात्मक मस्तिष्क के ऐसी प्रतिस्पार्धाओं का समय-समय पर आयोजित होते रहना चाहिए। लायंस क्लब ऑफ सिलवासा चैरीटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन फतेहसिंह चौहाण के नेतृत्व में प्रदेश ही नही बल्कि पड़ोसी राज्यो के छात्रों को भी अच्छी शिक्षा के लिए सहजरूप से एक प्रतिकूल परिवेश सुलभ हो रहा है। जो उनके व्यक्तित्व को निखारकर एक सही नागरिक बनाने में सहायक बनता दिख रहा है।लायंस क्लब ऑफ सिलवासा चैरीटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन फतेहसिंह चौहाण ने बताया कि इस कार्यक्रम में संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली एवं दमण-दीव सहित वलसाड़, ठाणे के 34 कॉलेजो ने हिस्सा लिया है। यह ऐसी पहल है जिसमें विभिन्न कॉलेजो के विद्यार्थी और शिक्षक हिस्सा ले रहे हैं। इस कार्यक्रम के जरिए सभी को एक अवसर प्रदान कराने का इरादा है। लोग एक-दूसरे से मिले और अपनी सांस्कृतिक विरासत को एक नई ऊंचाई पर लेकर जाएं उन्हें और विस्तार दें। इसके लिए जरूरी है कि सभी एक-दूसरे के विचारो का सम्मान करें। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली शिक्षा मे बहुत आगे बढ़ रहा है। यह देखकर हम सभी को हर्ष हो रहा है कि आने वाले समय में हमारा प्रदेश एक एज्युकेशन हब बनने जा रहा है। इस कार्यक्रम के जरिए विविध बोली-भाषा, विभिन्न मतो-विचारधाराओं और राज्यों के लोग नजदीक आएगें और एक-दूसरे के विचारों का आदान-प्रदान करेंगे जिससे उन्हें एक दूसरे को जानने समझने का अवसर भी मिलेगा। ऐसे कार्यक्रमों के जरिए शिक्षा के क्षेत्र में भी व्यापक प्रचार-प्रसार होगा।इस कार्क्रम में लायंस क्लब ऑफ सिलवासा चैरीटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन फतेहसिंह चौहाण सहित संयुक्त सचिव हीराभाई पटेल, श्रीमती देवकीबा मोहनसिंह जी चौहाण कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस की इंचार्ज प्रिंसिपल डॉ. सीमा पिल्लई, हवेली इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च की इंजार्ज प्रिंसिपल नीशा पारेख, लायंस इंग्लिश स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. अनील फ्रासींस, वाईस प्रिंसिपल निराली पारेख सहित कॉलज के प्रोफेसर और छात्र उपस्थित रहे।



