Home गुजरात सोलसुम्बा ग्राम पंचायत में ग्राम सभा का माहौल गरमाया : मुनीर खोजा...

सोलसुम्बा ग्राम पंचायत में ग्राम सभा का माहौल गरमाया : मुनीर खोजा ने अमित पटेल के ऊपर आक्षेप लगाते हुए कहा कि यह स्कोडा कार उन्हें कमीशन के तौर पर मिली है या फिर प्रिंस कंस्ट्रक्शन नामक एक कंपनी के भागीदार है..?

0
203

तपोवन, संजान : सोलसुम्बा ग्राम पंचायत कचहरी में आज ग्राम सभा का आयोजन किया गया,ग्रामजनो की उपस्थिति में गाँव के विकास को लेकर चर्चा की गई एवं जुने कामो को पूर्ण करने के लिए बजेट के बारे में भी चर्चा की गई।
इस ग्राम सभा मे सवालो के जवाब देने के बदले सरपंच साहब ने मौन धारण कर लिया और सारे सवालों के जवाब सस्पेंडेड डिप्टी सरपंच अमित पटेल ने दिए जिस कारण ग्राम सभा का माहौल गरमाया।
अमित पटेल ने ग्राम सभा मे खुद को बचाने के लिए तालुका विकास अधिकारी के ऊपर आक्षेप लगाया और कहा कि तालुका विकास अधिकारी काम नही करने देते,इसी मुद्दे पर मुनीर खोजा नामक एक शख्स ने रजुआत करते हुए कहा कि उच्च-अधिकारी बिल पास करे या नही उसके लिए गाँव के लोग जिम्मेदारी नही ले सकते।
इस ग्राम सभा मे सोलसुम्बा गाँव के रहवासी मुनीर खोजा ने अमित पटेल की स्कोडा कार को लेकर सवाल उठाए,उन्होंने सबूत पेश करते हुए ग्राम सभा मे बताया कि प्रिंस कंस्ट्रक्शन नामक एक कंपनी है जो ग्राम पंचायत के काम करती है और हितेश रमनभाई आहिर के नाम पर रजिस्टर्ड है और अमित पटेल की स्कोडा कार हितेश रमनभाई आहिर के नाम पर ही रजिस्टर्ड है।
मुनीर खोजा ने अमित पटेल के ऊपर आक्षेप लगाते हुए कहा कि यह स्कोडा कार उन्हें कमीशन के तौर पर मिली है या फिर अमित पटेल उस कंपनी के भागीदार है?
दूसरी तरफ करशन भरवाड़ नामक शख्स ने भी अमित पटेल के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि बिल्डरों के पास लाखों रुपये की वसूली बंद करो और ग्रामजनों के हित में कार्य करो,ग्राम सभा मे लोगो के सवालों का जवाब देने के बदले सरपंच और अमित पटेल दोनों ने सभा को बर्खास्त कर चलती पकड़ी।
सोलसुम्बा ग्राम पंचायत हमेशा से ही विवादों में रही है,आक्षेप प्रति आक्षेप के बीच प्रजा को ही सहन करना पड़ता है,सरपंच दूसरी बार ग्राम सभा मे मौन बैठे रहे,तो ऐसा प्रतीत होता है कि कोई और ही ग्राम पंचायत को चला रहा है,नीति नियम के अनुसार अगर सरपंच अपना कार्य करे तो सोलसुम्बा ग्राम पंचायत स्वच्छ, सुंदर और भ्रष्टाचार मुक्त बने ऐसी लोगो में चर्चा रही।
कुछ समय पहले सोलसुम्बा के डिप्टी सरपंच अमित पटेल को मुनिर खोजा नामक शख्स के पास 15 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया था और अमित पटेल 35 दिनों तक जेल में रहे थे,फिलहाल अमित पटेल शर्तो के आधीन जमानत पर रिहा हुए है और डिप्टी सरपंच के पद से सस्पेंड होने के बावजूद ग्राम पंचायत के सदस्य होने का लाभ उठा रहे है तथा सरपंच को पूछे गए सवालों के जवाब जिस प्रकार दे रहे है उससे तो ऐसा लगता है कि अमित पटेल को अबतक कुर्शी का मोह छूटा नही है।
अब सोलसुम्बा गाँव के लोगो मे चर्चा यह भी चल रही है कि यहाँ स्थानिक लोग जो टेक्स भरते है उनको टेक्स भरपाई के सामने सुविधा प्रदान की जाएगी या फिर मुंगो की तरह टेक्स और लाइसेंस की फीस भरने का बाद भी सुविधा से वंचित रहेंगे,ग्राम पंचायत में अर्जी का निकाल समय पर नही होता ऐसा आरोप भी लोगो द्वारा लगाया गया।
अमित पटेल सस्पेंड होने के बाद भी पंचायत का पार्किंग खुदके नाम पर रिज़र्व किये हुए है ऐसा प्रतीत होता है,अमित पटेल खुदकी कार पार्क करने को अन्य वाहन हटवाते है ऐसा वीडियो भी वायरल हुआ है जो कि लोगो मे चर्चा का विषय बन चुका हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!