
तपोवन, संजान : भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमन दिव प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक आज दादरा नगर हवेली की सामरवर्णी ग्राम पंचायत सभागार में आयोजित हुई।
प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में दमन दिव के सांसद श्री लालुभाई पटेल की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यकारिणी के प्रारंभिक उद्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल ने कहा की…..भाजपा की यह पद्धति है की प्रति तीन माह के पश्चात राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक केन्द्र में आयोजित होती है उसके बाद प्रदेश की भी कार्यकारिणी होती है।प्रदेश के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण बैठक रहती जिसमे सभी प्रमुख पदाधिकारीगण की उपस्थिति अनिवार्य रहती है।१६-१७ जनवरी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी दिल्ली में आयोजित हुई जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।मुझे बेहद ख़ुशी है की हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री जे.पी.नडा जी का कार्यकाल जून २०२४ तक बढ़ाया गया है।में हमारे पूरे प्रदेश भाजपा की और से आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को बधाई देता हु।
इस प्रकार की बैठक हमे समूह में एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की प्रेरणा देती है।पिछले समय काल में आप सभी का मुझे सहयोग मिला हमने कई निर्णय लिए में आप सभी का धन्यवाद करता हू।हमारे सभी मोर्चो ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है ख़ास कर अल्पसंख्यक मोर्चा और महिला मोर्चा ने प्रत्येक कार्यक्रम को बढ़िया तरीक़े से किया है।हमारे प्रदेश में कई प्रकार के प्रकोष्ठ की रचना हमने की है और प्रत्येक प्रकोष्ठ अपने स्तर पर बढ़िया कार्य कर रहा है।जिसमें डॉक्टर सेल,उतर भारतीय प्रकोष्ठ,स्पोर्ट्स सेल,पूर्व सैनिक सेल,वग़ैरह है।
हाल ही में वैश्विक स्तर पर आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत का नाम बुलंदी पर है।भारत को जी-२० जैसे संगठन का अध्यक्ष पद मिला है, आज हम एक नये और सशक्त भारत की तरफ़ आगे बढ़ रहे है।पूरे भारत में जी-२० की ५६ से अधिक बैठके आयोजित होनेवाली है हमारे प्रदेश के दिव ज़िला में भी मई-२३ में जी-२० की एक बैठक का आयोजन हुआ है।जिसका हम स्वागत करते है हम भाजपा के कार्यकर्ता जी-२० को भारत की एक एतिहासिक उपलब्धि के तोर पर लेते हुए जश्न मनाते है।हमारी महिला मोर्चा की बहनो ने अध्यक्षा सिम्पल बेन के नेतृत्व में जी-२० की रंगोली बनाकर,बेनर पोस्टर लगाकर एवं घर घर जाकर इस उपलब्धि को लोगो तक पहुँचाकर एक सराहनीय कार्य कर रही है।भाजपा अभी से २०२४ के लोकसभा चुनावो की तैयारी को लेकर देशभर में कई कार्यक्रम कर रही है हमारा राष्ट्रीय संगठन देश के अन्य राजकीय दलों से काफ़ी आगे चल रहा है।आनेवाले दिनों में नो छोटे बड़े राज्यों में विधानसभा के चुनाव आयोजित होने जा रहे है निश्चित तोर पर इन सभी राज्यों में आदरणीय मोदी जी के मार्गदर्शन में भाजपा की जीत होनेवाली है।
हमारे संघप्रदेश दानह एवं दमन दिव की बात करे तो आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और माननीय प्रशासक महोदय का विकास रथ हमारे प्रदेश में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है जिसकी अनुभूति और अनुभव आप सभी हो रहा होगा।इसी प्रकार से हमे केन्द्र सरकार की विविध योजनाओं और उसके लाभार्थीओ से भी अवगत होना है और पार्टी संगठन को मज़बूत बनाते हुए आगे बढ़ना है।आप सभी आज की कार्यकारिणी में इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे इसके किए आप सभी का धन्यवाद करता हु।
आज की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव दानह ज़िला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री दीपक प्रधान द्वारा रखा गया एवं उसका अनुमोदन दिव ज़िला भाजपा अध्यक्ष श्री बिपिन शाह द्वारा किया गया।
सामाजिक एवं आर्थिक प्रस्ताव प्रदेश उपाध्यक्ष श्री धर्मेश सिंह चौहान द्वारा रखा गया और उसका अनुमोदन प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महेश अगरिया द्वारा किया गया।
”मन की बात कार्यक्रम” की संपूर्ण रिपोर्टिंग श्रीमती फाल्गुनी बेन पटेल द्वारा रखी गई।
लोकसभा प्रवास कार्यक्रम की रिपोर्टिंग उसके प्रदेश संयोजक श्री बी.एम.माछी द्वारा की गई।
जी-२० कार्यक्रम संबंधित रिपोर्टिंग प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्षा श्रीमती प्रमिला बेन उपाध्याय द्वारा की गई।
डाटा मैनेजमेंट कार्यक्रम की रिपोर्टिंग प्रदेश कार्यालय इंचार्ज मंत्री श्री प्रकाश टंडेल द्वारा की गई।
आगामी कार्यक्रम संबंधित जानकारी प्रदेश महामंत्री श्री महेश गावित द्वारा रखी गई।
समापन अभिभाषण और अन्य संगठनात्मक जानकारी प्रदेश के संगठन महामंत्री श्री विवेक दाढ़कर जी द्वारा दी गई।अंत में राष्ट्रगीत से कार्यकारिणी बैठक का समापन हुआ।



