Home संघप्रदेश सिलवासा के रिवरफ्रंट पर युवाओं ने मनाया नेताजी सुभाष चंद्र बोस की...

सिलवासा के रिवरफ्रंट पर युवाओं ने मनाया नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती

0
194

तपोवन, संजान :युवाओं ने मनाया नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती।
सिलवासा के रिवरफ्रंट पर आज सामाजिक युवाओं ने नेताजी के तसवीर पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें याद किया गया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 में हुवा था,नेताजी सुभाषचंद्र बोस भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी थे ओर भारत देश के सबसे बड़ा नेता थे। उन्होंने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापान की मदद से आज़ाद हिंद फौज का गठन किया था। यह कार्यक्रम नेशनल ह्यूमन वेलफेयर कॉउंसिल दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव एवं भारतीय संस्कृति युवा मंच के तत्वावधान से आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के प्रणेता स्वामी त्रिलोकीनाथ जी महाराज एवं समाजसेवी बाबूभाई डेरे की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का आयोजन मनीष मिश्रा,सौरभ शुक्ला एवं राजुभाई,अनुज पांडेय के द्वारा किया गया था।
आपको बता दें कि यह कार्यक्रम नेताजी के विचारों एवं सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने एवं युवाओं तथा आने वाली पीढ़ी में उनका अलख जलाए रखने के उद्देश्यों से किय्या गया था। उपस्थित लोगों ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के छाया चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उन्हें याद किया। सिलवासा के तमाम युवाओं ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!