



तपोवन, संजान: सूर्य की सुनहरी किरण के साथ बी.आर.सी कक्षा के विज्ञान,गणित और पर्यावरण प्रदर्शन 2022-23 की 15-12-2022 के दिन प्राथमिक स्कूल चिखलवाड़ा में द्वितीय दिन की सूंदर आहलादक वातावरण में शुरुआत हुई।
दूसरे दिन के विज्ञान मेला की शुरुआत उमरगांव तालुका के इनोवेटिव जैसे क्विज कॉम्पिटिशन से हुई,छोटे-छोटे बच्चों को उनकी प्रतिभा बाहर लाने को एक अच्छा प्लेटफॉर्म मिले इसलिए बी.आर.सी कॉर्डिनेटर श्री कमलेशभाई चौहाण ने ख़ुद रस लेते हुए पूरी टीम को मार्गदर्शन दिया,इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी,शिक्षक,ग्रामजन और पुरुष आध्यापन मंदिर के तालिमार्थीओ ने इस इनोवेटिव क्विज कॉम्पिटिशन का आनंद लिया और बाल मित्रो को प्रोत्साहित किया,इस कॉम्पिटिशन में ग्रुप लेवल पर विजेता बन 7 टीमो ने तालुका लेवल पर प्रतिनिधित्व किया,जिसमे सरीगॉव भंड़ारवाड स्कूल ने प्रथम विजेता का स्थान प्राप्त किया,विजेता टीम तथा उन सभी टीमो ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया उनको सूंदर शैक्षणिक किट का वितरण किया गया।
बी.आर.सी कॉर्डिनेटर श्री कमलेशसिंह चौहाण द्वारा पूरी टीम को मार्गदर्शन दिया गया,निर्णायक के तौर पर भीलाड़ कॉलेज को अध्यापकों को आमंत्रित किया गया था,1 से 5 विभागों में कुल 35 कृतियों के प्रदर्शन में हिस्सा लिया गया था,जिसमे सभी विभागों में से 2 कृतियां विजेता बनकर जिला लेवल पर उमरगांव तालुका का प्रतिनिधित्व करेगी।
लॉयन्स क्लब ऑफ भीलाड़ की चेयरमैन श्रीमती कृष्णा परमार को समापन कार्यक्रम का अध्यक्ष चुना गया,राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष श्री कमलेशसिंह चौहाण द्वारा स्वागत प्रवचन किया गया,उन्होंने विजेता कृतियों को अभिनंदन दिया,इस कार्यक्रम में जिन दानवीरों ने भी खुले दिल से दान किया,श्री कमलेशसिंह चौहाण और उनकी टीम द्वारा दाताओं के सहयोग द्वारा विजेता कृतियों को एवं हिस्सा लेने वाले तमाम कृतियों को शैक्षणिक किट,शील्ड,पेंसिल,बिस्किट और अन्य चीज़ों का वितरण किया गया,और दोनों दिन प्रदर्शन देखने को उपस्थित रहे स्कूल के बच्चो को पेंसिल और बिस्किट दिया गया,अंत मे श्री कमलेशसिंह चौहाण द्वारा सबका आभार मानते हुए कार्यक्रम की समाप्त किया गया।




