

तपोवन, संजान: भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमन दिव प्रदेश के अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल जी के नेतृत्व में एवं दमन-दिव के माननीय सांसद श्री लालुभाई पटेल जी की उपस्थिति में प्रदेश भाजपा कार्यालय नानी दमन से बस स्टैंड तक विरोध मार्च निकाला गया। बस स्टेण्ड पर पहुँचकर पाक विदेश मंत्री का पुतला दहन कर नारे बाज़ी की गई।। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल ने कहा किया….
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल जरदारी भुट्टो ने न्युयार्क में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सारी हदें पार कर दी है उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी पर बदतमीजी भरी टिप्पणी की है।संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को घेरने में असफल रहे बिलावल भुट्टो द्वारा की गई इस निंदनीय टिप्पणी जिसमें उसने मोदी जी पर वैश्विक मंच अभद्र आरोप लगाये है।।इसकी जितनी भर्त्सना की जाये उतनी कम है यह ना सिर्फ़ मोदी जी का अपमान है बल्कि भारत का अपमान है।बिलावल भुट्टो ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर भी अमर्यादित टिप्पणी की है। पाकिस्तान कई दशकों से आतंकवाद एवं आतंकवादी संगठनों को लगातार शरण देता रहा है एवं प्रोत्साहित करने का काम कर रहा है। पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा एवं वित्तीय हालत बद से बदतर होती जा रही है एवं भयंकर अंतर कलह एवं सिर फुटव्वल की स्थति है। हम सब 135 करोड़ देशवासियों को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व पर गर्व है जो निरंतर भारत को समृद्धि, संपन्न एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व के पटल पर रखने का काम कर रहे है।
विश्व भर के अनेकों राष्ट्राध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय संगठन मोदी जी की नीतियां योजनाएं एवं सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका प्रयास के मूलमंत्र का भुरि भुरि प्रशंसा कर रहे हैं। भारत विश्व की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था भी है तथा आर्थिक प्रबंधन संकटों के बावजूद सर्वश्रेष्ठ है ।यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का स्वागत एवं अभिनंदन अमेरिका, अस्ट्रेलिया, यूके, कनाडा, फ्रांस, यूएई, बंग्लादेश, नेपाल एवं इत्यादि देशों में अद्भुत रूप से देखने को मिला है । बिलावल भुट्टो, पाकिस्तान के विदेश मंत्री का इस प्रकार से निंदनीय, बदतमीजी, आपत्तिजनक बौखलाहट भरे बयान के कारण सभी देशवासी रोष में है एवं कड़े शब्दों में प्रतिकार एवं भर्त्सना करते हैं।
आज के कार्यक्रम में दमन ज़िला पंचायत के अध्यक्ष श्री नवीन भाई पटेल,दमन नपा अध्यक्षा श्रीमती सोनल बेन पटेल, दमन ज़िला भाजपा अध्यक्ष श्री असपि दमनिया, श्री विशाल टंडेल,हीरेन जोशी , शोकत मिठानी,बी एम माछी,गोरांग पटेल,आशीष पटेल,अल्पेश उपाध्याय,अमिता देशाई,महेश अगरिया,भरत भाई पटेल, हरीश भाई पटेल वग़ैरह उपस्थित रहे।



