
तपोवन,संजान:दिनाँक 14-12-2022 को मालखेत गाँव के चिखलवाड़ा प्राथमिक स्कूल में गुजरात शैक्षणिक संसोधन एवं तालीम परिषद गांधीनगर जिला शिक्षण और तालीम भवन वलसाड आयोजित बी.आर.सी कक्षा का विज्ञान-गणित और पर्यावरण प्रदशर्न टेक्नोलॉजी एवं खिलौनो के विषय पर आधारित विज्ञान मेले में कुल 154 जिला पंचायत संचालित स्कूल एवं 4 आश्रम स्कूलो का प्रतिनिधित्व करके ग्रुप कक्षा पर प्रदर्शन आयोजित कर तालुका कक्षा 5 विभाग में 35 कृतियों का 70 बाल वैज्ञानिकों द्वारा तैयार कर प्रदर्शन में रखा गया।
बी.आर.सी कक्षा के यह गणित,विज्ञान एवं पर्यावरण प्रदर्शन में बी.आर.सी कॉर्डिनेटर और और उनकी टीम ,उमरगांव तालुका के विधायक रमण पाटकर,तालुका विकास अफसर अक्षयसिंह राजपूत,तालुका प्राथमिक शिक्षणाधिकारी श्रीमती प्रीतिबेन,तालुका पंचायत के प्रमुख रमेश धांगड़,जिला पंचायत के सदस्य भरत जाधव,जिला शिक्षण और तालीम भवन उमरगांव के लाइजन अधिकारी महेंद्रभाई,तमाम बीट निरीक्षक,जिला पंचायत एवं तालुका पंचायत के तमाम सदस्य,दोनों संघ के ओहदेदार,गांव के सरपंच श्री,तमाम शिक्षक श्री,बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामजन,स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे तथा कार्यक्रम का आयोजन करने वाले बाल वैज्ञानिक उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने वाले विधायक रमण पाटकर का शाल और पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।
बी.आर.सी कोऑर्डिनेटर और राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष कमलेशसिंह चौहाण एवं उनकी टीम द्वारा भी माननीय विधायक श्री का सम्मान शाल और पुष्पगुच्छ से किया गया,तालुका प्राथमिक शिक्षणाधिकारी श्रीमती प्रितिबहन द्वारा मंच पर विराजमान तमाम मेहमानो का शब्दो द्वारा सम्मानित किया,बी.आर.सी कॉर्डिनेटर कमलेशसिंह चौहाण द्वारा कार्यक्रम की रुपरेखा दी गईं।
इस स्कूल को हमेशा से मदद करने वाली विवा कम्पनी के मैनेजर का स्वागत बी.आर.सी कॉर्डिनेटर,स्कूल के आचार्य,नितिनभाई तथा ओहदेदारो द्वारा शाल तथा पुष्पगुच्छ से किया गया,इस कार्यक्रम को ज्यादा सफल बनाने के लिए कंपनियों द्वारा बच्चो तथा आये हुए मेहमानो के लिए सुंदर भोजन की व्यवस्था की गई,इसके अलावा कृति लेकर आनेवाले बाल वैज्ञानिकों के लिए कलर बॉक्स,पेंसिल तथा कृतियां देखने आनेवाले बच्चो के लिए पेंसिल तथा बिस्किट का आयोजन किया गया था।
इस कार्यक्रम में पत्रकारों ने भी उपस्थिति बताई,इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी मेहमानो का बी.आर.सी कॉर्डिनेटर कमलेशसिंह चौहान ने दिल से सबका आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को पूर्ण किया।





