
तपोवन, संजान : उमरगांव तालुका के सोलसुम्बा ग्राम पंचायत के उप-सरपंच अमित मणिलाल पटेल को एसीबी ने रंगेहाथ 3 लाख रूपये के साथ गिरफ्तार किया था।
आरोपी अमित पटेल की धर-पकड़ के बाद 14-10-2022 तक 2 दिन रिमांड पर लिया गया और उसके बाद सब-जेल में सलाखों के पीछे डाल दिया गया,इसके बाद तुरंत ही आरोपी अमित पटेल ने जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी की पर वापी कोर्ट के स्पेशल जज धर्मेंद्रसिंह ने उनकी अर्जी को नामंजूर कर दिया,अब अमित पटेल अपनी दिवाली सलाखों के पीछे ही बिताएंगे।
अमित पटेल ने बाप-दादा की जमीन पर बांधकाम करने के लिए एक शक्श से गैर-कानूनी तरीके से 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी,फरियादी ने जब मना किया तब उसको परमिशन नही दी,इसके बाद उप-सरपंच अमित पटेल ने 12 लाख में फाइनल डील करदी थी।
12 लाख में डील फाइनल होने के बाद तुरंत ही आरोपी अमित पटेल ने ग्राम पंचायत के क्लर्क आरोपी नंबर-2 कृषाग हितेश चंदाराणा को 3 लाख रुपये लेने के लिए ग्राम पंचायत के गेट पर फरियादी की गाड़ी में भेजा था,3 लाख रूपये स्वीकारने के बाद आरोपी कृषाग ने ताबड़तोड़ आरोपी अमित पटेल को फ़ोन पर जानकारी दी थी और पैसे मिलने की बात पर हरि झंडी दिखाई थी।
3 लाख रुपये की मोटी रकम वसूलने के बाद आरोपी कृषाग को रंगे हाथ एसीबी की टीम ने घर दबोचा,उसके बाद पूरी जांच पड़ताल की गई तो मामला सच में रिश्वत का ही था,इस बिनाह पर दोनों आरोपी को पकड़ लिया गया था



