नेहरू युवा केंद्र दमण द्वारा नानी दमण के एजुकेशन हॉल में युवा उत्सव-2022 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

0
162

तपोवन, संजान : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद दमण-दीव के सांसद माननीय श्री लालू भाई पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को विश्व में एक अभूतपूर्व और सशक्त पहचान मिली है। उन्होंने बताया कि प्रशासक प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में संघ प्रदेश दानह और दमण-दीव सभी क्षेत्रों में प्रगति के नए आयामों को छू रहा है। युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संघप्रदेश में अब आदिवासी युवा भी डॉक्टर, इंजीनियर और डिजाइनर बन सकेंगे क्योंकि संघप्रदेश में अब मेडिकल इंजीनियरिंग और डिजाइनिंग के कॉलेज हैं। दमण के एपीईओ अक्षय कोटलवार ने कहा कि युवाओं के सशक्तिकरण हेतु प्रशासन तत्पर है और युवाओं को आगे बढ़कर इसका लाभ उठाना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे फोटोग्राफी, चित्रकला, कविता-लेखन, भाषण प्रतियोगिता, युवा संवाद एवं लोकनृत्य आदि आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका में बीएड कॉलेज के प्रोफेसर गीता पटेल, संजय पटेल, गवर्नमेंट कॉलेज के प्रोफेसर पुखराज जांगिड़, राकेश भंडारी, हीरेन केनी एवं आदिल रूपानी उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं में प्रथम तीन विजेताओं के नाम निम्नलिखित हैं: चित्रकला प्रतियोगिता में 1st- पटेल ध्रुवी, 2nd- पटेल प्रार्थना, 3rd-दीपिका दुबे; फोटोग्राफी प्रतियोगिता में 1st- अक्षय तोरस्कर, 2nd- साई ठाकुर, 3rd- वज रूद्रकुमार; कविता लेखन प्रतियोगिता में 1st- रेशमा हलपति, 2nd- रूपल भानूशाली, 3rd- अभिजीत सिंह; भाषण प्रतियोगिता में 1st- अविषेक मौर्य, 2nd- रिमझिम सिंह, 3rd- कुशवाहा मधु; लोक नृत्य प्रतियोगिता में 1st- आदिवासी युवा संघ, 2nd- B.Ed कॉलेज ग्रुप रहे।कार्यक्रम के अंत में नेहरू युवा केंद्र दमण के जिला युवा अधिकारी अनुपम कैथवास ने सभी अतिथियों, निर्णायकों और प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने नेहरू युवा केंद्र संगठन के वरिष्ठ अधिकारियों और जिला प्रशासन दमण के सहयोग के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम के आयोजन में ध्रुव, अविषेक, साहिल, अनिकेत, ममता, प्राची एवं अन्य स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here