हवेली इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च कॉलेज में मंगलवार को दिवाली सेलिब्रेशन एवं परिचय 2022, फ्रेशर मीट कार्यक्रम का आयोजन

0
154

सिलवासा। लायंस क्लब ऑफ सिलवासा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित हवेली इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च कॉलेज में मंगलवार को दिवाली सेलिब्रेशन एवं परिचय 2022, फ्रेशर मीट आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लायंस क्लब ऑफ सिलवासा चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन फतेहसिंह चौहान सहित संयुक्त सचिव जयेन्द्रसिंह राठौड़, सचिव ए.के. नारायणन, लायंस इंग्लिश स्कूल के प्रिन्सिपल ए.ऐन. श्रीधर, वाइस प्रिन्सिपल निराली पारेख, देवकीबा कॉलेज की प्रिन्सिपल सीमा पिल्लई, हवेली लीगल इन्स्टिटूट की प्रभारी प्रिन्सिपल निशा पारेख, वाइस प्रिन्सिपल शिल्पा तिवारी सहित कॉलेज की छात्र-छात्राए उपस्थित रहीं।इस दौरान छात्र-छात्राओं के द्वारा कई मनमोहक प्रस्तुतिया दी गई। उपस्थित सभी लोगों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम में हितेश रूपासरी (बीएलएस एलएलबी), दर्शील राठौर (बीएलएस एलएलबी), याज्ञनिक पारेख (एलएलबी) मिस्टर फ्रेशर्स चुने गये और पायल संघवी (एलएलबी), नौशीन अय्यर (बीएलएस एलएलबी)लीला शेखावत (एलएलबी) मिस फ्रेशर्स चुनी गई।इस दौरान कॉलेज के इतिहास व आने वाली गतिविधियों पर चर्चा हुई। लायंस क्लब ऑफ सिलवासा चैरीटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन फतेहसिंह चौहान ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here