अरविंद केजरीवाल जी 12 सितंबर को ऑटो ड्राइवर ओर ट्रेडर्स के साथ टाउन हॉल कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे: इसुदान गढवीट्रेडर्स के टाउन हॉल कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे: इसुदान गढवी

0
164

‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर।

अरविंद केजरीवाल जी आज शाम अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचेंगे: इसुदान गढवी

‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी 13 सितंबर को गुजरात के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण गारंटी की घोषणा करेंगे: इसुदान गढवी

अरविंद केजरीवाल जी 13 सितंबर की शाम को सफाई कर्मियों के टाउन हॉल कार्यक्रम में शामिल होंगे: इसुदान गढवी

तपोवन, संजान : आम आदमी पार्टी के नेशनल जॉइंट जनरल सेक्रेटरी इसुदान गढ़वी ने वीडियो के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी तीन दिनों के लिए गुजरात के दौरे पर हैं। अरविंद केजरीवाल जी 11 सितंबर की शाम अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचेंगे और अहमदाबाद में ही रात बिताएंगे।

अरविंद केजरीवाल जी रात को आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

अगले दिन 12 सितंबर, 2022 को अरविंद केजरीवाल जी सुबह 10 बजे अहमदाबाद में आम आदमी पार्टी द्वारा ऑटो ड्राइवर के लिए आयोजित टाउन हॉल कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। फिर दोपहर 12 बजे अहमदाबाद में ट्रेडर्स के लिए टाउन हॉल कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और शाम 4 बजे अहमदाबाद में ही एडवोकेट के लिए टाउन हॉल कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

अरविंद केजरीवाल जी 13 सितंबर, 2022 की सुबह नेताओं और कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे और नए लोगों की जोइनिंग भी करेंगे। उसके बाद वे दोपहर 12 बजे अहमदाबाद में गुजरात के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण गारंटी की घोषणा करेंगे। और गारंटी घोषणा के बाद अरविंद केजरीवाल जी शाम 4 बजे सफाई कर्मियों के लिए आयोजित टाउन हॉल कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। टाउन हॉल कार्यक्रम के समापन के बाद अरविंद केजरीवाल जी शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here