
तपोवन, संजान :आज दिनांक ११/०९/२०२२ रविवार के दिन सुबह १०.०० से ११.३० बजे तक श्री सोमनाथ भवन भेसरोड पर हुई कारोबारी की बैठक। आज कई अहम मुद्दे को बहाली दो गई, आज के दिन ११/०९/२०२२ के दिन की बैठक में लिए गए फ़ैसले के ठहरावो को सर्वसम्मति से लम्बी चर्चा सलाह सूचक के बाद विचार करने के बाद सभी कार्यों को मंज़ूर किया गया जिसकी सूची नीचे मुजब है । १)श्री दमन ज़िला कोली पटेल समाज के तमाम गतिविधि, कार्यक्रम, कार्यपद्धती ऐसी सभी प्रकार के कार्य को कम्प्यूटर द्वारा ऑनलाइन किया जाएगा जिसके लिए नई टेक्नोलोजी वाला एक नया कम्प्यूटर ख़रीदाँ जाएगा, जिसके लिए प्रवीणभाई, रमेशभाई, कांतिभाई , सोमाभाई साथ मिलकर योग्य निर्णय लेकर कम्प्यूटरकी ख़रीदी करेंगे. २) भवन में लगे वातानुकूलित
(A/C) का सर्विस करवाने तथा उनमें लगने वाले (स्पेर) समान की ख़रीदी तथा सालाना रखरखाव (AMC) के लिए एक साल के लिए समीती का गठन किया गया, जिसके लिए जयंतिभाई, उपेन्द्र केशव, कांतिभाई , सोमाभाई, प्रवीणभाई मिलकर उचित निर्णय लेंगे।
३)सोमनाथ भवन पर कार्यरत कर्मचारीयो का वेतन की बढ़ोतरी की गई । रसोई घर में कमी पड़ते बर्तन की ख़रीदी की जाएगी। पानी का प्लांट R/O प्लांट का सर्विस कर कार्यरत अति आधुनिक किया जाएगा।
श्री दमन ज़िला कोली पटेल समाज को दिए गए दान की राशि का दाताओ को आइकर विभाग में छूट मिले उसके लिए 12 A तथा 80 G का पंजीकरण करवाने के लिए धारा शास्त्री उदय पटेल को ज़िम्मेदारी दी गई ।
बैठक के दौरान श्री दमन ज़िला कोली पटेल समाज के उपाध्यक्ष रायचंद पटेल ने Rs १०१०००/- एक लाख एक हज़ार रुपये और प्रवीणभाई अक्खुभाई पटेल ने Rs २५०००/- पच्चीस हज़ार रुपए दान के रूप में चेक दिए गए, पिछली बैठक में पटेल समाज के ईश्वरभाई भाणाभाई पटेल द्वारा दिए गए Rs१०११११/- इन सभी का श्री दमन ज़िला कोली पटेल समाज के अध्यक्ष डॉ. नानुभाई पटेल द्वारा फूल गुलदस्ता देकर अभिवादन किया गया, इस बैठक में उपस्थित समाज के अध्यक्ष डॉ. नानुभाई पटेल, उपाध्यक्ष उमेशभाई पटेल, सचिव जयंतिभाई पटेल, ख़ज़ांची चिमनभाई पटेल, रायचंद पटेल, रमेशभाई पटेल, ईश्वरभाई बी पटेल, कांतिभाई पटेल, भरत आर पटेल, नानुभाई जी पटेल, उपेन्द्र केशव, सुभाष जी पटेल, प्रवीणभाई पटेल, एडवोकेट उदय पटेल, सुभाष यू पटेल, जयेश एम पटेल, रमेशभाई (सोमा) पटेल, दीपेश एन पटेल, भूपेन एन पटेल, वर्षा पी पटेल, रीना एस पटेल उपस्थित रहे ॥



