
‘आप’ के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया और महामंत्री मनोज सोरठीया भी ‘आप का राजा’ विसर्जन यात्रा में मौजूद रहे

तपोवन, संजान : आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित भव्य गणेश महोत्सव “आप का राजा” के विसर्जन अवसर पर आम आदमी पार्टी गुजरात के प्रदेश प्रमुख गोपाल इटालिया और प्रदेश महामंत्री मनोजभाई सोरठीया की उपस्थिति में सीमाडा नाका गणेश मंडप से एक भव्य तिरंगा पदयात्रा के साथ भगवान गणेश जी की विसर्जन यात्रा का आयोजन किया गया था।विसर्जन यात्रा की सीमाडा नाका से शुरू होकर तय किए हुए मार्ग के अनुसार सावलिया सर्किल पर समाप्त होगी। इस यात्रा में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी द्वारा दी गई अलग-अलग गारंटियां लोगों के सामने पेश की गईं थी और लोगों का दर्द को बयां करती इन गारंटियों को प्रदर्शित करने वाले अलग-अलग छह वाहनों पर कार्यकर्ता भाइयों-बहनों को अलग-अलग वेशभूषा में सुशोभित हुए थे।’आप का राजा’ के निर्माण के दौरान भाजपा के गुंडों ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश महामंत्री मनोज सोरठीया पर जानलेवा हमला किया था, लेकिन भगवान गणेश जी के आशीर्वाद से मनोज सोरठीया आज स्वस्थ स्थिति में और पूरी ताकत से भाजपा का सामना करने के लिए हमारे बीच खड़े हैं। अरविंद केजरीवाल जी ने ‘आप का राजा’ गणेश पंडाल का दौरा किया था और उन्होंने भगवान गणेश जी के दर्शन और उनकी आरती भी की थी। इस बीच अरविंद केजरीवाल जी ने कहा था कि, सत्य और धर्म के लिए लड़ने वालों के नजदीक ही भगवान गणेश हमेशा रहेंगे, तो किसी को अन्यायी और अत्याचारीयों से डरने की जरूरत नहीं है।भगवान गणेश के दर्शन के लिए ‘आप का राजा’ गणेश पंडाल में जिस तरह लोगों की भीड़ जमा हुई थी, उसे देखकर साफ है कि इस बार सूरत ही नहीं पूरे गुजरात में आम आदमी पार्टी की मजबूत सरकार बनकर रहेगी। इस सरकार को बनाने में भगवान गणेश जी का आशीर्वाद हमेशा आम आदमी पार्टी के साथ ही रहेगा, क्योंकि आज केवल आम आदमी पार्टी ही है जो सच्चाई और धर्म की असली लड़ाई लड़ रही है।





