आरती ड्रग्स लिमिटेड प्लाट नम्बर 2902/04 में श्री नटूभाई के सानिध्य एवं श्री आनन्द सिंह के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक किया गया “माॅकड्रिल”

0
164

तपोवन, संजान : गुजरात राज्य के वलसाड जिलान्तर्गत उमरगाम तालुकान्तर्गत सरीगाम जीआईडीसी के आरती ड्रग्स लिमिटेड प्लाट नम्बर 2902/04 में दिनांक-09-09-2022 दिन शुक्रवार को अपरान्ह 03:00 बजे फोनिक्स फायर प्रोटेक्शन के श्री नटू भाई के सानिध्य में एवं सेफ्टी मैनेजर श्री आनन्द सिंह के मार्गदर्शन में कम्पनी में होने वाली छोटी-बड़ी दुर्घटनाओं से कैसे निपटा जाए।इसी उद्देश्य को लेकर माॅकड्रिल कराया गया।इस माॅकड्रिल में इथलिन ऑक्साइड की गैस लीकेज में बागवान (गार्डनर) श्री विनोद कोली को अचानक गैस लगा।जैसे ही वहाँ प्लान्ट में काम कर रहे कुछ लोगों को पता लगा कि विनोद कोली को इथलिन ऑक्साइड की गैस लगने पर वह अचेत पड़ा हुआ है तो आनन-फानन में सेफ्टी मैनेजर श्री आनन्द सिंह,प्रोडक्शन मैनेजर श्री सन्दीप कोठारी को बताये।उन्होंने सर्वप्रथम डाक्टर को सूचित करके अतिशीघ्र हैण्ड स्ट्रेचर की सहायता से सुरक्षित स्थान में रखवाया।कुछ ही मिनटों में फर्स्ट एडर राजभान सिंह वहाँ पहुँचकर मुँह को साफ किया।उन्होंने प्रति परीक्षण करते हुये मुँह को देखा कि कहीं श्वसन क्रिया में अवरोध तो नहीं हो रहा।जब मुँह के साफ करने में सही लगा तो नाक का परीक्षण किया वहाँ भी सही मिला तो नाड़ी परीक्षण किया गया। जब इन गतिविधियों के नार्मल होने पर भी चेतना नहीं आई तब दोनों हथेलियों के सहारे वक्षस्थल में लगभग 10 बार पम्पिँग की गई तब वह आँखें खोल कर बैठ गया।इस आयोजन में श्री आनन्द सिंह के अलावा श्री नटू भाई,श्री सन्दीप कोठारी,श्री बनछड़े साहब ने भविष्य में दुरघटाओं से बचने व हर काम सावधानी पूर्वक करने की सलाह दिये।इस आयोजन में श्री हर्षद विजय धोड़ी(एचआर एडमिन विभाग)श्री एल•आर•माने(प्रोडक्शन विभाग),श्री एस•आर•बनछड़े(यांत्रिकी विभाग),श्री एस•आर•दावड़े(क्यूए विभाग),श्री सूर्यभान(प्रोडक्शन विभाग)श्री निसर्ग टण्डेल(सेफ्टी विभाग),श्री हीरक परमार(प्रोडक्शन विभाग)श्री राजभान सिंह फर्स्ट एडर, सिक्योरिटी विभाग व पत्रकार,सुमन परसाई(हाउस कीपिंग)श्री मितुल भाई सोलंकी,श्री अर्पण कोली,श्री चिराग कोली तथा कई अन्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here