पीएम मोदी जी! आपके भेजे प्रशासक प्रफुल पटेल ने दानह-दमण-दीव की बदली तकदीर : केशव बटाक

0
188
  • NRI ग्रुप लंदन-यूके के कन्वीनर केशव बटाक ने भारतीय प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर प्रशासक प्रफुल पटेल के 6 वर्षों के कार्यकाल को सराहा
  • तपोवन, संजान : । युनाइटेड किंगडम में बसे अनिवासी भारतीयों के प्रभावशाली संगठन ‘ एनआरआई ग्रुप लंदन-यूके’ के कन्वीनर केशव बटाक ने पीएम नरेन्द्र मोदी से प्रशासक प्रफुल पटेल के 6 वर्षों के कार्यकाल की सराहना की है। एनआरआई ग्रुप लंदन-यूके के फाउंडर केशव बटाक ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेजे पत्र में लिखा कि प्रशासक प्रफुल पटेल ने अपने 6 वर्षों के कार्यकाल में दादरा नगर हवेली और दमण-दीव में अभूतपूर्व विकास किया है। उन्होंने 3 वर्षों से बरकरार सड़कों की बदहाली के लिए ‘ चौड़ीकरण की बाधाओं ‘ और कोरोनाकाल को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि दमण-दानह में जारी नवनिर्माण तेज होते ही सब दुरूस्त हो जाएगा। केशव बटाक ने पीएम मोदी को लिखा कि हमने यहाँ प्रफुल पटेल जैसा विकासप्रिय प्रशासक नहीं देखा है। प्रशासक
    प्रफुल पटेल जी ने पदभार संभालते ही कानून-व्यवस्था को मजबूत किया। भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई। उद्योगों को भयमुक्त वातावरण दिया। आगामी 20 वर्षों के लिए शहरों का नियोजन किया। सड़कों का चौड़ीकरण, सुचारू पेयजल आपूर्ति, बुनियादी विद्यालयों व बालवाड़ियों का नवीनीकरण, बस परिवहन सेवा समेत ढांचागत सुविधाओं के विकेन्द्रीकरण का प्रयास किया। दमण-दीव-दानह के लिए स्वप्न समान रहे गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, दमण गवर्नमेंट नर्सिंग कॉलेज, दमण एवं दीव में नेशनल फैशन इंस्टिट्यूट टेक्नोलॉजी का कैम्पस प्रशासक प्रफुल पटेल ने शुरू कराया। नये दर्शनीय स्थलों के विकास से पर्यटन क्षेत्र को पुनर्जीवित किया। मरीन ड्राईव की तर्ज पर दमण में रामसेतु समुद्र तट, धोबी तालाब पर जॉगर्स पार्क, म्युनिसिपल गार्डन का सौंदर्यीकरण, देवका गार्डन और जेटियों का नवीनीकरण, एयरपोर्ट विस्तार, दीव स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कायापलट, दानह में ब्रिजों, रिंग रोड, सड़कों का चौड़ीकरण, संरचनात्मक नवनिर्माण, सिलवासा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत ब्युटीफिकेशन व शहर का कायापलट जारी है। सड़कों, गटरों, पेयजलापूर्ति, प्रकाश व्यवस्था समेत बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण प्रगति पर है। प्रशासक प्रफुल पटेल ने अपने 6 वर्षों के कार्यकाल में दानह-दमण-दीव का जितना विकास किया कि उतना यहाँ किसी प्रशासक ने नहीं किया है। प्रफुलभाई को आप और आपकी सरकार ने यहाँ प्रशासक बनाया। इस लिए प्रशासक प्रफुल पटेल जी के 6 वर्षों के सफल कार्यकाल के लिए प्रफुलभाई के साथ पीएम साहब आपको भी बधाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here