Home गुजरात लॉयन्स क्लब ऑफ भिलाड आराधना द्वारा शिक्षक दिन के अवसर पर वलसाड़...

लॉयन्स क्लब ऑफ भिलाड आराधना द्वारा शिक्षक दिन के अवसर पर वलसाड़ तालुका के श्रेष्ठ शिक्षको का हुआ सम्मान….

0
175

तपोवन,संजान:लॉयन्स क्लब ऑफ भिलाड द्वारा 5 सितंबर शिक्षक दिन के अवसर पर श्रेष्ठ शिक्षको का सम्मान पत्र देकर सम्मान किया गया।
लॉयन्स क्लब ऑफ भिलाड आराधना की लॉ.कृष्णासिंह परमार के मार्गदर्शन में अध्यक्ष लॉ.सोनल परमार द्वारा वलसाड़ हाईवे पर स्थित लाडली होटल में शिक्षकों का सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया,इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लॉ.श्रीनिवासुलु मित्ता,लॉ.श्री मितेशभाई पटेल,लॉ.सोहम देसाई रहे।
इस कार्यक्रम में वलसाड़ तालुका के श्रेष्ठ शिक्षक जिन्होंने राज्य तथा जिला लेवल पर उत्तम कार्य किया हो वैसे शिक्षकों को सम्मान पत्र भेंट करते हुए सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में वलसाड़ तालुका के पुष्पा पटेल,करसनभाई टंडेल,विक्रमसिंह सोलंकी,वीनूभाई पटेल,बलवंतभाई पटेल,नानूभाई पटेल,हितेशभाई ठाकोर,गीताबेन पटेल,सरलाबेन पटेल,विनोदभाई पटेल,रीटाबेन पटेल,जिगीशाबेन पटेल,हेमलताबेन पटेल,फाल्गुनीबेन पटेल इन सभी शिक्षकों का सम्मान पत्र देकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में लॉ.मीतेशभाई पटेल ने इस कार्यक्रम के आयोजन करने पर बहुत ही तारीफ की साथ ही उन्होंने कहा कि आगे भी लॉयन्स क्लब यूँही काम करते है ऐसी शुभकामनाएं दी,इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लॉ.पीनलभाई पटेल तथा लॉ.अर्पिता मेकवन का भरपूर सहयोग रहा।
शिक्षक दिन के आयोजित कार्यक्रम पर लाडली होटल में क्रुणाल पटेल,कृष्णा परमार,मीतेश पटेल,मेघा पांडे,अश्विन टंडेल,योगेश पटेल,स्नेहल पटेल,पूनम पांचाल,चेतन पटेल,संगीता देसाई,तेजल पटेल,सेजल ठाकोर,नेहा पटेल तथा अनेक लोगो ने अपनी उपस्थिति बताई,कार्यक्रम के अंत मे भोजन कर सभी लोगो मे विदाई ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!