
तपोवन, संजान : दादरा नगर हवेली में सामरवरणी में “अवर लेडी ऑफ हेल्प इंग्लिश स्कूल” में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने वाले अपराधी स्कूल के वाइस प्रिंसिपल और स्कूल के मालिक और शिक्षक दोनों को फांसी की सज़ा देने के लिए समुदाय के लोगोने सडको पर उतर कर अनुसूचित जाति के छात्रा से हुए दुष्कर्म के विरोध में आज समुदाय के लोगों ने मौन रैली निकाली। इस अवसर पर दमन दीव दादरा नगर हवेली से बड़ी संख्या में महिलाएं एवं समाज के लोगों ने हाथों पोस्टर और बैनर लेकर निकले मौन रैली विरोध प्रदर्शन किया। दादरा नगर हवेली में अनुसूचित जाति के समुदाय आक्रोश करते हुए कहा कि आज की घटना संघ प्रदेश में ऐसी पहली बार हुई है और ऐसे हैवानियत करने के वाले लोगों के ऊपर कड़ी से कड़ी सजा हो इस दिशा में पुलिस प्रशासन कार्यवाही करें साथ ही शिक्षा क्षेत्र में दादरा नगर हवेली एवं दमण-दीव में मिशनरी ऐसी प्राइवेट स्कूलों को बंद कराई जाए अथवा सरकार टेकओवर करे।अनुसूचित जाति के समुदाय में इतना आक्रोश था कि, बड़ी संख्या में महिलाए रोड पर उतरी और शांतिपूर्ण तरीके से मौन जुलूस निकाला। रैली की अगुवाई करने वाले समाज के अग्रणीय महेश आगरिया जी, दिलीप माह्यावंशी जी, एड. प्रकाश पटेल जी, एड. केतन पटेल जी, मुकेश गोसावी जी, नीलेश भाई मह्यावंशी, निर्मला बेन जैसे बड़ी संख्याओं समाज के लोको रैली में शामिल हुए। इस दरमियान सिलवासा केके मामलतदार ने रैली को रोका गया थोड़ी रोकझोक के बाद सिलवासा की डिप्टी कलेक्टर चार्मी पारेख जी से चर्चा के बाद शांतिपूर्ण तरीके चल रही रैली को आगे बढ़ाई।
दादरा नगर हवेली में अनुसूचित जाति की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में पूरे दादरा नगर हवेली के सभी बच्चों के अभिभावकों में स्कूल के अंदर हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर आक्रोश का माहौल है। केंद्र शासित प्रदेश दादरा नगर हवेली में गुरु शिष्य परंपरा को कलंकित करने वाले स्कूल प्रबंधक और शिक्षक द्वारा दुष्कर्म की घिनौनी हरकत की गई हैं। आज हर समाज में आक्रोश से आवाज उठी है। आज बात अनुसूचित जाति की नाबालिग लड़कियों की नहीं बल्कि हर समाज की छात्राओं की है।सामरवरणी में “अवर लेडी ऑफ हेल्प इंग्लिश स्कूल” के प्रशासक और आरोपी व्यक्ति एक गरीब नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी और वाइस प्रिंसिपल और स्कूल के मालिक (1) माइकल क्लाउडियो नून्स (जो स्कूल के मालिक हैं) और (2) लेस्टर जोकिन डी’कोस्टा पर अपराधी स्कूल के वाइस प्रिंसिपल और स्कूल के मालिक और शिक्षक दोनों को फांसी दी जानी चाहिए। और इस स्कूल को रद्द करने की मांग के लिए बड़ी संख्या में लोगों से अनुरोध है कि एक नाबालिग बच्ची के दुष्कर्म जैसी घिनौनी हरकत करने वाले अपराधियों के विरोध में आप विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। 05/09/2022 को अपराह्न 3:30 बजे सिलवासा लायंस स्कूल के पास रिंग रोड से निकल कर सिलवासा कलेक्टर कार्यालय जाकर कलेक्टर मेडम की अनुपस्थिति में आर डी सी डिप्टी कलेक्टर श्रीमती चार्मी पारेख जी को आवेदन दिया गया। और मांग किया कि, पुलिस प्रशासन जांच प्रक्रिया जल्द पूरा करे और एक महीने के भीतर नाबालिग छात्रा के ऊपर दुष्कर्म करने वाले के ऊपर एट्रोसिटी सेक्शन के तहत फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस 1 महीने के भीतर मौत की सजा सुनाए। ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह के शोषण का पाप करने का साहस न करे। इसकी मांग की गई।


