
तपोवन, संजान : समाज कल्याण विभाग, बाल संरक्षण समिति दादरा एवं नगर हवेली तथा दमण एवं दीव द्वारा जरुरीयातमंद, देखभाल एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चो को शिक्षा से जोड़े रखने के उद्देश्य से “नन्हे हाथ कलम के साथ” कार्यक्रम समाहर्तालय दादरा एवं नगर हवेली समाहर्ता के कक्ष में किया गया। यह कार्यक्रम समाज कल्याण एवं महिला बाल विकास विभाग सचिव/दादरा एवं नगर हवेली समाहर्ता श्रीमती भानु प्रभा के मार्गदर्शन एवं विभाग के निर्देशक श्री जतिन गोयल के नेतृत्व में किया गया। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बाल संरक्षण समिति दादरा एवं नगर हवेली तथा दमण एवं दीव के प्रोग्राम मैनेजर संजीवकुमार पंड्या ने बताया की विभाग द्वारा तीनों जिलों की सरकारी एवं सरकारी सहाय प्राप्त स्कुलो से जरुरीयातमंद, देखभाल एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों कि जानकारी मंगवाइ गई । ईसमे दादरा एवं नगर हवेली, दमण एवं दीव तीनो जिलो में से बच्चों के नाम की सूची स्कुलो द्वारा विभाग को भेजी गयी। जिसमे देखभाल एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चे है, ऐसे बच्चों को शैक्षणिक सामग्री की 2377 किट बनाकर दादरा एवं नगर हवेली, दमण एवं दीव के बच्चों को दि जाएगी। आज समाहर्तालय दादरा एवं नगर हवेली समाहर्ता के कक्ष से विभाग के सचिव/दादरा एवं नगर हवेली समाहर्ता श्रीमती भानु प्रभा के कर कमलो द्वारा जरुरीयातमंद, देखभाल एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले 14 बच्चों को शैक्षणिक सामग्री किट देकर इस प्रतीकात्मक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर समाज कल्याण एवं महिला बाल विकास विभाग सचिव ने बाल संरक्षण समिति की सराहना करते हुए कहा की समय समय पर ऐसे कार्यक्रम का आयोजन कर के बच्चों का होंसला अफजाई करना चाहिए जिससे की बच्चों मे पढाइ के प्रती रुचि बनि रहे और अपने जिवन मे आगे बढे साथ ही उन्होंने उन सभी औध्योगिक इकाया जिन्हों ने कोर्पोरेट सोसियल रिस्पोंसिबिलिटी के तहत शैक्षणिक सामग्री किट [सामग्री जैसेकी पेन,पेन्सिल, कंपास बॉक्स, टिफ़िन बॉक्स, पानी कि बोतल, नोट बुक]। यह शैक्षणिक सामग्री किट दाता कंपनियों में ऑल टाइम प्लास्टिक, रियल प्लास्टिक, होम लाइन प्रोडक्टस, बिक सेलो एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड, फ्लेयर पेन, नवनीत गाला, नायसा सुपरप्लास्ट, हिंदुस्तान पेंसिल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा की भविष्य में भी ऐसे ही जरुरीयातमंद, देखभाल एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों को सहयोग देकर प्रोत्साहित करते रहे।विभाग द्वारा तीनों जिलों के जरुरीयातमंद, देखभाल एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों तक यह शैक्षणिक सामग्री किट पहुंचायी जाएगी।यह कार्यक्रम समाज कल्याण एवं महिला एवम बाल विकास विभाग के निर्देशक श्री जतिन गोयल के नेतृत्व में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ । इस कार्यक्रम में बाल संरक्षण समिति दादरा एवं नगर हवेली तथा दमण एवं दीव तथा जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम उपस्थित रही।


