
तपोवन, संजान: गुजरात सेवा आयोग द्वारा जाहेरात क्रमांक 15/2022-23 मार्ग-मकान विभाग सहायक इजनेर (सिविल) वर्ग 2 की कुल 77 जगहों में उमीदवार पसंद करने की तारीख 25/08/2022 से लेकर 09/09/2022 तक ऑनलाइन अरज मांगी गई,इसमें कॉलम (5) में देखने से पता चला कि संवर्ग नाम वाले अनुसूचित जनजाति के लिए अनामत जगहें भरी नही गई थी तथा उनके लिए किसी भी प्रकार का अनामत की व्यवस्था भी नही की गई थी,जिसको मद्देनजर रखते हुए अनुसूचित जनजाति के लोगो के साथ अन्याय हो रहा है ऐसा प्रतीत हुआ और ऐसी भर्ती के कारण ही अनुसूचित जनजाति के लोग ऐसे मौके से वंचित रह जाते है।
अनुसूचित जनजाति में आए तमाम जनजाति हजारों वर्षों से अनादिकाल से शोषित,लाचार,वंचित,दबे हुए,कुचल दिए हुए लोगो की तरह जीवन बिता रहे है और अनादिकाल से खुदके मान-सम्मान और हक़ के लिए लड़ाई लड़ रहे है,फिलहाल इस समय मे भी अनुसूचित जनजाति के लोग आर्थिक और सामाजिक समानता के स्थानों से वंचित है,ऐसे संजोगो में अनुसूचित जनजाति का जीवन धोरण लगातार धीरे-धीरे और नीचे गिरता जा रहा है।
इन सभी कारणों से ही अनुसूचित जनजाति के लोग बेरोजगारी ओर गरीबी में जीने को मजबूर होते जा रहे है तथा अनेक मुश्किलों के सामने लड़ते हुए खुद के लिए उचित स्थान प्राप्त करने को लड़ रहे है।
अनुसूचित जनजाति के तमाम लोग शिक्षित होने के लिए युवाओं ने अपना पूरा जीवन शैक्षिक प्रवृतियों के पीछे लगा दिया है,जिसकी वजह से थोड़े बहोत लोग शिक्षित हो पा रहे है,ऐसे में अगर सरकारी सेवाओ में जो जनजाति समाज के लिए मौका नही मिलता है तो बुरी तरह आदिवासी समाज के साथ अन्याय हो रहा है,अब ऐसे प्रश्नो का निराकरण कैसे लाया जाएगा?
फिलहाल की भरती को देखते हुए अनुसूचित जनजाति के समाज के लोगो का जीवन अंधकारमय हो जाएगा ऐसा प्रतीत हो रहा है,साथ ही इनके जीवन के साथ जोखम भरा अन्याय हो रहा है ।
अनुछेद 16 के मुताबिक अनुसूचित जनजातियों के लिए पूरी तरीके से अनामत की व्यवस्था की गई है,फिर भी अनुसूचित जनजाति के लोग भारतीय संविधान की सारी सुविधाओं से वंचित है।
गुजरात सेवा आयोग द्वारा जाहेरात क्रमांक 15/2022-23 मार्ग-मकान विभाग सहायक इजनेर (सिविल) वर्ग 2 की कुल 77 जगहों में उमीदवार पसंद करने की तारीख 25/08/2022 से लेकर 09/09/2022 तक ऑनलाइन अरज मांगी गई है जिसमे अनुसूचित जनजाति के लिए अनामत भर्ती नही है इस विषय पर उमरगांव अनुसूचित जनजाति के लोगो ने राज्यपाल को आवेदन पत्र दिया है।
अनुसूचित जनजाति के लोगो के हित के लिए आवेदन पत्र देने को सरपंच तथा पूर्व विधायक भी शामिल हुए जिसका ब्यौरा नीचे दिया गया है।
1)छोटूभाई वेस्ताभाई पटेल-पूर्व विधायक उमरगांव तालुका,
2)रेखा पटेल-सरपंच झरोली ग्राम पंचायत,
3)पुष्पा वलवी-सरपंच अंकलाश ग्राम पंचायत,
4)दीपक वारली-सरपंच नगवास ग्राम पंचायत,
5)सविता वाडकर-सरपंच धनोली-तलवाड़ा ग्राम पंचायत,
6)भारती वारली-सरपंच पुनाट ग्राम पंचायत,
7)जागृति राबड-सरपंच नंदिगाम ग्राम पंचायत,
8)कंचन वरठा-पूर्व सरपंच डहेली ग्राम पंचायत,
9)विणा गिम्भल-सरपंच अनगाम ग्राम पंचायत,
10)सुभाष धोड़ी-सरपंच बोरलाई ग्राम पंचायत,
11)रामुभाई धोड़ी-पूर्व सरपंच अछारी ग्राम पंचायत,
12)कल्पना हड़पति-सरपंच वलवाड़ा ग्राम पंचायत,
13)अमृतभाई पटेल-सरपंच एकलारा ग्राम पंचायत,
14)मीरा पटेल-सरपंच कचिगाम ग्राम पंचायत,
15)विनोद वारली-पूर्व सरपंच एकलारा ग्राम पंचायत,
16)भरत वारली-सरपंच पाली ग्राम पंचायत,
17)भरत वारली-सरपंच बिलिया ग्राम पंचायत,
18)राकेशभाई वाघात-सरपंच मानेकपुर ग्राम पंचायत,
19)दक्षा दुमाडा-सरपंच सरई ग्राम पंचायत,
20)तेजल दुबड़ा-सरपंच आहू ग्राम पंचायत,
21)मितेश पटेल-(एडवोकेट) आदिवासी युवा शक्ति संगठन प्रमुख उमरगांव



