
माछी समाज के अग्रणी देवजीभाई डोगरा, कानजीभाई, ईश्वरभाई बटाक भी गणपति प्रतिमा की स्थापना पूजा में हुए सम्मिलित
तपोवन, संजान: दमण के बरुड़िया शेरी में वर्षों की भाँति इस वर्ष भी ‘ श्री बरूड़िया शेरी महाजन मंडल’ द्वारा भव्य गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है. बरूड़िया शेरी में पचासों वर्षों से गणेशोत्सव आयोजित होता आ रहा है. गणेश महोत्सव में बरूड़िया शेरी के सारे निवासी हर्षोल्लास से शरीक होते हैं. गणेश महोत्सव 2022 में भी बरूड़िया शेरी के निवासियों का यही उत्साह देखने को मिला. गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर ‘श्री बरूड़िया शेरी महाजन मंडल’ द्वारा शुभ मुहूर्त में मंत्रोच्चार के साथ विघ्नहर्ता मंगलमूर्ति गणपति की सुंदर प्रतिमा भव्य पंडाल में प्रस्थापित की गई. बरूड़िया शेरी में 3 दिनों के लिए गणपति स्थापित किए गए हैं. गणेश स्थापना के अवसर पर माछी समाज के अग्रणी एवं दमण-दीव के प्रथम सांसद गोपाल दादा, युनाइटेड किंगडम के अनिवासी भारतीयों के प्रभावशाली संगठन एनआरआई ग्रुप लंदन-यूके के कन्वीनर केशव बटाक, माछी समाज के आगेवान देवजीभाई डोगरा, कानजीभाई, ईश्वरभाई बटाक भी पूजा में सम्मिलित हुए. गोपाल दादा और एनआरआई ग्रुप लंदन के कन्वीनर केशव बटाक ने मंगलमूर्ति की पूजा करते हुए लोक मंगल की कामना की. एनआरआई ग्रुप लंदन-यूके के संस्थापक केशव
बटाक ने अपनी मातृभूमि दमण के साथ दीव-दादरा नगर हवेली एवं कर्मभूमि लेस्टर, लंदन, यूके की सुख-शांति-समृद्धि की मंगलकामनाएँ कीं. बरूड़िया शेरी के निवासियों ने भी विघ्नहर्ता गणपति से सबके मंगल व कल्याण की प्रार्थना की. एनआरआई ग्रुप लंदन-यूके के कन्वीनर केशव बटाक इस वर्ष गणपति अपने गांव अपनी शेरी बरूड़िया शेरी में मनाने के ईरादे के साथ दमण आये हैं. दमण में प्रवास करते हुए भी केशव बटाक दमण और लंदन-यूके से बराबर तालमेल बनाकर लोक हितैषी कार्यों में जुटे देखे जा रहे हैं.



