Home गुजरात उमरगांव से छोटाउदेपुर के लिए बस की सेवा शुरू होने से श्रमिकों...

उमरगांव से छोटाउदेपुर के लिए बस की सेवा शुरू होने से श्रमिकों में खुशी की लहर,श्री ईश्वरभाई बारी एवं उमरगांव पुलिस इंस्पेक्टर श्री आर.के राठवा द्वारा हुआ उदघाटन….

0
172

तपोवन, संजान : वापी एस.टी डेपो द्वारा उमरगांव से छोटाउदेपुर की मांग को ध्यान में रखते हुए आज के दिन उमरगांव इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ईश्वरभाई बारी तथा उमरगांव पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर राठवा साहब के हस्तक नारीयल फोड़ कर उदघाटन किया गया,जो उमरगांव से 20.00 बजे को निकलेगी और संजान,भिलाड,वापी,वलसाड़,सूरत,अंकलेश्वर,राजपीपला,क्वांट, होते हुए छोटाउदेपुर सुबह 05:10 को पहोचेगी।
उसके बाद दोपहर 2:30 बजे निकलेगी और उमरगांव रात को 11:30 बजे पहोचेगी।
इस तरह उमरगांव,भिलाड,सरीगांव के औद्योगिक क्षेत्र में छोटाउदेपुर से आने वाले कामदारों को उनके वतन जाने के लिए कोई सुविधा नही थी जिसको श्री इश्वरभाई बारी ने रजुआत की,तब वापी डेपो के मैनेजर तथा वापी ए.टी.आई धनसुख पटेल द्वारा हाल ही में बस की सुविधा प्रदान की गई,आदिवासी क्षेत्र के श्रमिकों के लिए बस की सुविधा चालू होने से पुलिस इंस्पेक्टर श्री आर.के राठवा साहब द्वारा डेपो मैनेजर तथा ए.टी.आई धनसुख पटेल का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!