गुजरात अर्ध-लश्कर संगठन द्वारा अर्ध-लश्कर जवानों को न्याय दिलाने के लिए गृह मंत्री हर्ष संघवी तथा डी.जी पुलिस को आवेदन पत्र दिया गया….

0
141

तपोवन,संजान:अहमदाबाद जिला अध्यक्ष तुलसीभाई तथा गुजरात प्रदेश मंत्री अनिलभाई 21/08/2022 को अर्ध-लश्कर जवानों को बिना किसी कारण पुलिस स्टेशन ले जाने के संदर्भ में गुजरात प्रदेश अध्यक्ष सी.आर पाटिल के भाजपा निवास स्थान पर मुलाकात के लिए गए,पर सी.आर पाटिल से मुलाकात नही हो सकी,उसके बाद वहां से निकले और डी.जी पुलिस भवन गए,वहाँ पर आवेदन पत्र दिया गया,बिना किसी कारण अर्ध-लश्कर जवानों को पुलिस स्टेशन ले जाया गया इस संदर्भ में न्याय प्राप्त हो सके इसलिए उसके बाद सचिवालय गए,वहाँ पर गृह मंत्री श्री हर्ष संघवी से मुलाकात के लिए 4 घंटो तक इंतजार करना पड़ा,साहब ने 4 घंटो बाद दर्शन दिए तब जाकर इस घटना को मद्देनजर रखते हुए योग्य कार्यवाही की जाए तथा न्याय प्राप्त हो इसलिए आवेदन पत्र दिया गया।
श्री हर्ष संघवी साहब ने गंभीरता पूर्वक उनकी बात सुनी और आश्वासन देते हुए कहा कि अर्ध-लश्कर के जो भी मुद्दे है उसके बारे में सरकार सकारात्मक निर्णय लेगी एवं तात्कालिक नायाब सचिव श्री निकुंजभाई जानी से बात करने के मुताबिक इन सभी प्रश्नों में मुख्य प्रश्नों का निराकरण लाया जाएगा तथा अर्ध-सैनिक कल्याण बोर्ड भी बनाया जाए इसलिए फिलहाल वेल्फेर अधिकारी जो हाल IG जी.एस मलिक से भी बीएसएफ कैम्प में मुलाकात करते हुए इस विषय पर जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी कार्यवाही करने को अधिकारी श्री राठौड़ साहब ने बताया।
इस समग्र अर्ध-लश्कर के काम के लिए वसंतभाई,तुलसीभाई और अनिलभाई ने सुबह से बिना कुछ खाये-पिये बिना पूरे दिन भागादौड़ी की,जिसके लिए अर्ध-लश्कर संगठन परिवार के तमाम सदस्यो ने उनका दिल से आभार माना।
गृह मंत्री श्री हर्ष संघवी के साथ मुलाकात करते वक़्त हर्षदभाई गुजरात प्रदेश उपाध्यक्ष सलाहकार गांधीनगर के श्री के.के गरासिया साहब तथा 2 और अन्य ओहदेदार वहाँ पर मौजूद थे जिनका सभी ने आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here