Home गुजरात श्री हिंसा निवारण संघ द्वारा सरीगॉव,भिलाड द्वारा राष्ट्रीय पक्षी मोर का किया...

श्री हिंसा निवारण संघ द्वारा सरीगॉव,भिलाड द्वारा राष्ट्रीय पक्षी मोर का किया गया सफल रेस्क्यू ऑपरेशन….

0
167

तपोवन, संजान : जैनों के पर्युषण महापर्व के दूसरे दिन की सुबह,उमरगाँव तालुका के बोनपाड़ा क्षेत्र में “भानुविला” रो-हाउस से निकिताबहन प्रजापति द्वारा जानकारी दी गई।श्री हिंसा निवारण संघ सरीगाँव भिलाड अध्यक्ष,वलसाड जिला विश्व हिंदू परिषद गौ संरक्षण अध्यक्ष मानद पशु भारत सरकार के पशुकल्याण अधिकारी अंकितभाई शाह को निकिताबेन प्रजापति का फोन आया कि एक राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल है और गर्दन की समस्या से पीड़ित है, जिसके कारण उड़ना मुश्किल है, अंकितभाई ने तुरंत वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया पर कोई भी अधिकारी उपलब्ध नहीं था,वह सभी तालुका स्तर पर वन उत्सव कार्यक्रम में गए थे ऐसी जानकारी प्राप्त हुई।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद ही वह आ सकेंगे ऐसा बताया गया, लेकिन निकिताबेन ने फिर फोन किया तब एक बीट गार्ड मेहुलभाई आने के लिए कहा,उसके पहले ही अंकितभाई शाह और हितेशभाई पूनमिया मौके पर पहुंच कर मोर का रेस्क्यू किया और बचा लिया उसके बाद सामाजिक वन-विभाग में ले गए।
लेकिन वन-विभाग के सरकारी वाहन के अभाव में मेहुलभाई के कहने के अनुसार मलाव रोड पर ईको वाहन में मोर को वन विभाग के अधिकारी को सौंप दिया गया, मोर को इलाज के लिए उमरगांव पशु चिकित्सक के पास ले जाया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!