वीवो का किलर स्मार्ट फोन जिसने फिर जीता लोगो का दिल, डिजाइन देखकर बोले- ‘उफ! मुझे फिर से पागल कर दिया…’

0
162

तपोवन, संजान :वीवो वी25 प्रो 5जी भारत में लॉन्च हो गया है।स्मार्टफोन में रंग बदलने वाला फ्लोराइट एजी ग्लास डिज़ाइन है,जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि सूरज की रोशनी में यूवी किरणों के संपर्क में आने पर रंग बदल जाता है।यह फोन भारत में दूसरा फोन है जिसमें बैक ग्लास में रंग बदलता है,यह स्मार्टफोन लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया है।
वीवो वी25 प्रो में 6.56 इंच का डिस्प्ले है,इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 1300 5जी प्रोसेसर दिया गया है,इसमें पीछे की तरफ 64+8+2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
वीवो के इस स्मार्टफोन में 5जी कनेक्टिविटी,फुल एचडी+ 120 हर्ट्ज़ 3डी कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले और आई ऑटोफोकस के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
वीवो वी25 प्रो 5जी के 8 जीबी रैम+128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है। वहीं 12GB रैम+256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है।वीवो का यह स्मार्टफोन प्योर ब्लैक और सेलिंग ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
वीवो वी25 प्रो 5जी में 4830 एमएएच की उच्च क्षमता वाली बैटरी है।यह फोन 66w फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here