हरिया एल.जी रोटरी अस्पताल द्वारा अंगदान करने वाले परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया गया….

0
139

तपोवन,संजान:हरिया एल.जी रोटरी हॉस्पिटल ने एच.आर.एच कैंपस में अंगदाताओ के इन प्रेरक परिवार के सदस्यों को सम्मानित करने के लिए पहला सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया।
भारत और राज्य अंग और टिस्यू प्रत्यारोपण संगठन (SOTTO),गुजरात सरकार हरिया एल.जी रोटरी अस्पताल को राष्ट्रीय अंग ओर टिस्यू प्रत्यारोपण संगठन (NOTTO),सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त वलसाड़ जिले (दक्षिण गुजरात) में एक अंग पुनर्प्राप्ति केंद्र के रूप में मान्यता प्राप्त है।
आरसीटी के चैयरमेन आरटीएन कल्याण बेनर्जी ने कहा कि अंगदान उन अनमोल उपहारों में से एक है,जिसे देने पर विचार किया जा सकता है।”एक अंग आंठ लोगो को बचा सकता है।अंगदान सभी के लिए मरने के बाद भी जीने का एक अच्छा मौका है,हरिया अस्पताल में पिछले एक साल से किडनी प्रत्यारोपण विभाग की स्थापना के लिए काम कर रहे है,अब इनकी महेनत से विशेष रूप से प्रशिक्षित सुपर स्पेशलिटी डॉक्टर और उनकी टीम बनाई गई है।
अब तो यह भी खुशी की बात है की हरिया अस्पताल में किडनी प्रत्यारोपण सर्जरी शुरू करदी गई है।
डॉ.एस.एस.सिंह (मुख्य चिकित्सक एवं निदेशक ,चिकित्सा सेवाएं) ने अंगदान करने वाले के परिवार के सदस्यों की भावनाओं को व्यक्त किया (लेफ्टिनेंट श्री रमेशभाई मिथुभाई मित्तिया,स्वर्गीय श्री मुरली नायर,स्वर्गीय श्री यश झवेरीलाल वर्मा और श्री महेंद्र सिंह छाबड़ा) अवर्णीय है।
डॉ.सागर जेठवा के सलाहकार नेफ्रोलॉजिस्ट ने कहा,वे अपनी ओपीडी में हर दिन दो नए किडनी की विफलता के रोगियों को देखते है,वलसाड़ जिले में उनका लगभग 500 रोगियों का डायालिसिस चल रहा है और इन सभी रोगियों को किडनी प्रतिरोपण की आवश्यकता है,यदि परिवार के सदस्यों की नैदानिक रक्त रिपोर्ट रोगियों से मेल खाती है तो उनके परिवार के सदस्य अर्थात माता,पिता,भाई, बहन,पुत्र,पुत्री और पत्नी अपने रोगी को अपनी एक किडनी दान कर सकते है,और दोनों अपने प्रत्यारोपण के बाद सामान्य जीवन जी सकते है।
कुछ रोगी (सुश्री हीना एस शाह,डॉ.डी.बी.पटेल,श्री विनीश मारू और श्री रुचिर त्रिवेदी) अंग प्राप्त कर्ताओ ने भी इस अवसर पर अपने अनुभव साझा किए।
आर.टी.एन हेमंग नायक (अध्यक्ष रोटरी क्लब ऑफ वापी) ने कहा कि “इस तरह के एक नेक और एक जीवन रक्षक कारण का हिस्सा बनना एक सम्मान की बात है,उन्होंने हरिया एलजी रोटरी हॉस्पिटल की पूरी टीम को बधाई दी और सम्भव सहायता का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर अस्पताल के ट्रस्टी,वापी के रोटेरियन,डॉक्टर और कर्मचारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here