
तपोवन, संजान : भारतीय जनता पार्टी दानह और दमन दिव प्रदेश के दमन शहर के महामंत्री एवं भारत सरकार के राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड के सदस्य श्री मनीष बाबू भाई टंडेल ने दानह एवं दमन दिव प्रदेश के मत्स्य विभाग के सचिव श्री सौरभ मिश्राजी ( IAS) और डेप्युटी श्री सचिव शिवम तेवतिया जी को रूबरू मिलकर दमन के मछुआरो की समस्या और मांगों के बारे में जानकारी दी एवं मछुआरो की विविध समस्याओं से अवगत कराया।समस्या सुनने के तुरंत बाद सचिव श्री ने अपनी टीम को स्थल निरीक्षण करने का आदेश दीया और उनकी टीम ने समुद्र नारायण मंदिर स्थल पर समुद्र तट पर आकर निरीक्षण की कार्रवाई हाथ धरी एवं निरीक्षण की टीम में असिस्टेंट इंजीनियर पीडब्ल्यूडी को भी साथ में भेजा. निरीक्षण के पश्चात प्रशासनिक अधिकारीओ ने कहा की नानी दमन साईंबाबा मंदिर से लेकर शिक्षा विभाग के पुराने कार्यालय तक प्रशासन द्वारा एक आधुनिक बोट पार्किंग की सुविधा बनायी जानेवाली है।वहा जिस इमारत का निर्माण होने जा रहा है उसमें आइस फैक्ट्री, कोल्ड स्टोरेज, ऑक्शन रूम जैसी सुविधाएं होंगी उपलब्ध करायी जाएगी, जिसके चलते दमन के माछीमार भाई अपने व्यवसाय को सरलता व कुशलता से कर सकेंगे। स्थल निरीक्षण के पश्चात उपस्थित टीम का और अधिकारीगण का श्री मनीष टंडेल द्वारा आभार व्यक्त किया गया।।



