आम आदमी पार्टी ने विधानसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की:उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा के बाद भाजपा के कई लोगों ने भी संपर्क किया और शुभकामनाए दी थी कि यह बहुच अच्छा निर्णय है: गोपाल इटालिया

0
171

अहमदाबाद सिटी पुलिस के पूर्व DySP और दलित नेता जे.जे. मेवाड़ा को अहमदाबाद की असारवा विधानसभा से उम्मीदवार घोषित किया जाता है: गोपाल इटालिया

तपोवन, संजान : आम आदमी पार्टी गुजरात प्रदेश प्रमुख गोपाल इटालिया ने एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि, पिछले कुछ दिनों से आम आदमी पार्टी गुजरात में काफी मजबूत हो रही है। गुजरात के लोगों में आम आदमी पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ता जा रहा है। एक के बाद एक अरविंद केजरीवाल जी गुजरात की जनता को गारंटी दे रहे हैं, गुजरात के लोगों में एक अलग ही उत्साह है। गुजरात की जनता अरविंद केजरीवाल जी की एक-एक बात पर भरोसा कर रही है क्योंकि अरविंद केजरीवाल जी जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं। जब गुजरात में अरविंद केजरीवाल जी द्वारा 300 यूनिट मुफ्त बिजली की गारंटी दी गई, तो गुजरात के लोगों ने आगे बढ़कर कहा कि अरविंद केजरीवाल जी ने दिल्ली और पंजाब में जो किया है, वह गुजरात में भी संभव है। चाहे वह 10 लाख युवाओं को रोजगार की गारंटी हो, महिलाओं को 1000 रुपये सन्मान राशि देने की गारंटी हो, व्यापारियों के लिए गारंटी हो या आदिवासी समाज की गारंटी हो या शिक्षा व्यवस्था की गारंटी हो, ये सारी गारंटी देने के बाद गुजरात के हर वर्ग में अरविंद केजरीवाल जी के लिए भरोसा बढ़ गया है।

आम आदमी पार्टी का संगठन धीरे-धीरे बड़ा और मजबूत होता जा रहा है। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने विधानसभा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा के बाद भाजपा के कई लोगों ने भी संपर्क किया और शुभकामनाए दी थी कि यह बहुच अच्छा निर्णय है। उम्मीदवारों की सूची की घोषणा के बाद, उम्मीदवारों को लोगों तक पहुंचने के लिए पर्याप्त समय मिलता है, और लोगों को अपने उम्मीदवार के बारे में जानने का भी समय मिलता है। संगठन और उम्मीदवार के बीच के संकलन को मजबूत करने के लिए भी पर्याप्त समय मिल जाता है। पहली सूची में घोषित सभी उम्मीदवार अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में व्यस्त हैं, जनसंपर्क का आनंद ले रहे हैं, हर घर तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। और उनकी मेहनत को देखकर लोग ये भी कह रहे हैं कि आम आदमी पार्टी को एक मौका देना चाहिए।

पहली सूची को अच्छा प्रतिसाद मिला है, लोगोने इसे अपनाया है, संगठन ने भी खुशी-खुशी इस फैसले का स्वागत किया है। इसी क्रम में आज आम आदमी पार्टी दूसरी लिस्ट का ऐलान करने जा रही है। हम जानते हैं कि गुजरात में विधानसभा चुनाव की लड़ाई भ्रष्ट बीजेपी और ईमानदार आम आदमी पार्टी के बीच ही होगी। तभी भ्रष्ट भाजपा को हटाने के लिए, ईमानदार पार्टी सरकार बनाने के लिए और लोगों के मुद्दों को विधानसभा तक पहुंचाने का मौका दे सकें इसलिए आज आम आदमी पार्टी की दूसरी सूची की घोषणा की जा रही है। दूसरी सूची पर चर्चा के दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव इसुदान गढ़वी, गुजरात प्रदेश चुनाव प्रभारी गुलाबसिंह यादव, राज्यसभा सांसद और गुजरात प्रदेश प्रभारी डॉ. संदीप पाठक का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है, और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में सूची तैयार की गई है।

आम आदमी पार्टी के किसान विंग के प्रदेश अध्यक्ष राजूभाई करपड़ा को चोटिला विधानसभा से उम्मीदवार बनाया गया है। राजूभाई गुजरात के प्रतिष्ठित किसान नेता हैं। चाहे गुजरात में भूमि सर्वेक्षण का मुद्दा हो, उर्वरक मूल्य वृद्धि का मुद्दा हो या बिजली मूल्य वृद्धि का मुद्दा हो, किसानों के समर्थन मूल्य का मुद्दा हो या APMC का मुद्दा हो, या किसानों के साथ अन्याय का मुद्दा हो, राजूभाई हर मुद्दे पर बेहद आक्रामक तरीके से किसानों की आवाज उठाते हैं। मेरी ओर से उन्हें शुभकामनाएं।

दुसरा नाम पीयूषभाई परमार का है जो वर्तमान में माडिया हाटी के तालुका पंचायत के सदस्य हैं। उन्हें जूनागढ़ की मंगरोल विधानसभा से उम्मीदवार बनाया गया है। पीयूषभाई ने कोरोना काल में अपने खर्चे पर गरीबों की काफी सेवा की। उन्होंने लंबे समय तक गरीबों को मुफ्त सब्जियां बांटी और अपने बेहतरीन काम से लोगों के दिलों में जगह बनाई। महाराणा प्रताप क्षत्रिय संस्था के साथ मिलकर रक्तदान, पुस्तक वितरण जैसे कार्य करके समाज की सेवा कर रहे हैं। मेरी ओर से उन्हें शुभकामनाएं।

करसनभाई करमूर को जामनगर उत्तर विधानसभा से उम्मीदवार बनाया गया हैं। करसनभाई जामनगर नगर निगम के डिप्टी मेयर रह चुके हैं, इसके अलावा वे जामनगर के स्थानीय व्यवसायी भी हैं। वह लंबे समय से आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए हैं और सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में लगे हुए हैं। मेरी ओर से उन्हें शुभकामनाएं।

गोंडल विधानसभा से कुमारी निमिषाबेन खुंट को उम्मीदवार बनाया हैं। निमिषाबेन आम आदमी पार्टी में बेहद पुरानी क्रांतिकारी नेता के तौर पर काम कर रही हैं। वह हमेशा जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाती रही हैं। पिछले सात सालों से उन्होंने आम आदमी पार्टी के लिए काफी योगदान दिया है। मेरी ओर से उन्हें शुभकामनाएं।

प्रकाशभाई कांट्रेक्टर सूरत को चोर्यासी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया हैं। प्रकाशभाई सूरत जिले के कांठा विस्तार में कोली समाज के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं और एक सामाजिक नेता के रूप में जाने जाते हैं। कांठा विस्तार में कंपनियां लोगों की जमीन हड़प रही हैं, जिससे प्रदूषण हो रहा है और स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। इस मामले को लेकर परिवर्तन ट्रस्ट के माध्यम से प्रकाशभाई काफी लडत चला रहे हैं। मेरी ओर से उन्हें शुभकामनाएं।

विक्रमभाई सोरानी को वांकानेर विधानसभा से उम्मीदवार बनाया गया है। विक्रमभाई अखिल भारतीय कोली कोरी समाज के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष हैं। वे सामाजिक रूप से सामूहिक विवाह करने के लिए जाने जाते हैं। पिछले साल उन्होंने 550 बेसहारा और सभी जाति की बेटीओ की शादी करावाई थी। इसके अलावा वह पुस्तक वितरण, रक्तदान जैसे समाज सेवा के कार्य करने के लिए भी जाने जाते है। मेरी ओर से उन्हें शुभकामनाएं।

भरतभाई वाखड़ा को देवगढ़बरिया विधानसभा से उम्मीदवार गया हैं। भरतभाई तालुका पंचायत के निर्वाचित सदस्य रहे हैं। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में उनकी बहुत अच्छी प्रतिष्ठा है। मेरी ओर से उन्हें शुभकामनाएं।

जे.जे. मेवाड़ा को अहमदाबाद के असरवा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। जे.जे. मेवाड़ा ने अहमदाबाद सिटी पुलिस में DySP के रूप में कार्य किया है। साथ ही उन्होंने हमेशा दलित समाज के मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की है। उनके पास एक बहुत अच्छे सामाजिक नेता होनी की छवी है। इसके अलावा वह सेवानिवृत्त कर्मचारियों के संघ में भी सक्रिय हैं। मेरी ओर से उन्हें शुभकामनाएं।

विपुलभाई सखिया को धोराजी विधानसभा से उम्मीदवार बनाया जाता है। विपुलभाई एक युवा क्रांतिकारी नेता हैं। धोराजी, उपलेटा, जेतपुर में प्रदूषण के मुद्दे पर, बिजली के मुद्दे पर और किसानों की जमीन के मुद्दे पर
विपुलभाई हमेशा लड़त देते रहे हैं। उन्होंने धोराजी, उपलेटा, जेतपुर पंथक में किसानों के लिए बहुत अच्छा काम किया है। मेरी ओर से उन्हें शुभकामनाएं।

मैं उन सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देता हूं जिनकी घोषणा दूसरी सूची में की गई है। गुजरात की जनता आम आदमी पार्टी को बड़ी उम्मीद से देख रही है। तभी पहले जारी किए गए और आज जारी किए गए वह सभी उम्मीदवार आशा की नइ किरण साथ लेकर आएगे उस विश्वास के साथ फिर से एक बार आम आदमी पार्टी की और से शुभकामनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here