Home महाराष्ट्र तलासरी के पुलिस इंस्पेक्टर (PI) का गुनाहीत प्रवृति को छुपाने के पीछे...

तलासरी के पुलिस इंस्पेक्टर (PI) का गुनाहीत प्रवृति को छुपाने के पीछे का कारण क्या है?

0
245

तपोवन,संजान:दिनाँक.12/08/2022 को बालासाहेब पाटिल(पुलिस अधीक्षक पालघर) को तलासरी तालुका से गुप्त माहीती प्राप्त हुई कि तलासरी के घिमानिया गाँव मे जुवाँ खेला जा रहा है।
प्राप्त माहिती के अनुसार पुलिस निरीक्षक श्री अनिल विभूते,पालघर स्थानिक गुनाह शाखा के अफसरों की टीम के साथ घिमानिया गाँव की हद्द में जमना खाड़ी के पास पहोंचे और पतरे के नीचे चल रहे जुवाँ के खेल पर छापा मारा,जिसमे कुछ 9 आरोपियों को पकड़ा गया।
अब मुद्दे की बात तो यह है कि क्या तलासरी के पुलिस इंस्पेक्टर सतीश सिवरकर को इस बारे में जानकारी नही प्राप्त हुई थी?या फिर जानबूझकर वह इस प्रवृत्ति पर पर्दा डाल रहे थे?क्योंकि पालघर पुलिस को जब इसकी जानकारी मिल सकती है तो तलासरी पुलिस को भी इसके बारे में जानकारी तो होनी ही चाहिए।
प्राप्त माहिती के अनुसार तलासरी पुलिस इंस्पेक्टर (PI) सतीश सिवरकर से जब इस कारवाई के बारे में माहिती मांगी गई तो उन्होंने साफ शब्दों में मना करते हुए कहा कि यह बात तो पुरानी हो चुकी है और में इसका ब्यौरा आपको नही दे सकता।
घिमानिया में छापा मारने से पकड़े गए आरोपीयो का ब्यौरा,
1.वर्ष 56 घर नंबर 463 गीतानगर वापी,ता.उमरगांव,जिला.वलसाड
2.वर्ष 39 संजान मच्छी मार्केट अगरपाड़ा संजान ता.उमरगांव,जिला.वलसाड़
3.वर्ष 54 संजान बुनाटपाडा,
4.वर्ष 26 सोरठीपाडा वेवजी ता. डहाणू,जिला.पालघर,
5.वर्ष 36 संजान बुनाटपाडा,
6.गाँधीवाडी उमरगांव ता.उमरगांव,जिला.वलसाड़,
7.वर्ष 37 संजान बंदर ता.उमरगांव,ज़िला.वलसाड़,
8.वर्ष 36 संजान ता.उमरगांव,जिला.वलसाड़,
9.वर्ष 40 संजान बुनाटपाडा ता. उमरगांव, ज़िला.वलसाड़।
3,76,260 रुपये का मुद्दामाल भी वहाँ से पुलिस ने बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री बालासाहेब पाटिल के मार्गदर्शन में श्री अनिल विभूते,पुलिस निरीक्षक स्थानिक गुनाह पालघर शाखा,पोउपनि/गणपत सुले,पोउपनि/सागर पाटिल और पुलिस स्टाफ ने मिलकर इसका सफल ऑपरेशन किया।
पुलिस से प्राप्त हुई माहिती के अनुसार पुलिस ने 9 लोगो को पकड़ने के बाद उनका जवाब लेकर कानूनी नोटिस देने के बाद छोड़ दिया गया है और अब चार्जशीट दायर होने के बाद सभी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
प्राप्त माहिती के अनुसार दि.3/8/2022 को भी कुछ 7 लोगो के ऊपर सेक्शन 420 के तहत FIR दर्ज हुई है,लेकिन उस केस में भी अबतक गिरफ्तारी नही हुई है।
अब तलासरी के पुलिस इंस्पेक्टर(PI) सतीश सिवरकर के कामकाज को लेकर ऊनपर सवाल उठना कोई बड़ी बात नही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!