
तपोवन, संजान : परिसर मैं राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड की 9वी वार्षिक शासकीय निकाय की बैठक हुई।
केन्द्रीय पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन विभाग के केबिनेट मंत्री एवं राष्ट्रीय पशुपालन और डेयरी एवं राष्ट्रीय फ़िशरिज बोर्ड के चेयरमैन आदरणीय श्री परसोतम रुपाला जी की अध्यक्षता में हुई।इस बैठक में सभी संबंधित विभाग के मंत्री गण सचिव एवं मत्स्य विभाग के कमिश्नर उपस्थित रहे राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफीसर एवं 15 सदस्यों की टीम भी इस बेठक में उपस्थिति रही।संघप्रदेश प्रदेश दादरा नगर हवेली एवं दमन दीव के राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड के सदस्य श्री मनीष बाबूभाई टंडेल भी शामिल हुए।श्री मनीष टंडेल ने दमन दीव के मछुआरों की समस्या एवं मांग को आज की मीटिंग में बोर्ड के सामने रखी और राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड के चेयरमैन श्री परसोत्तम रुपाला जी के साथ निजी मुलाक़ात कर उनको दमन दीव के मछुआरों की समस्याओं से अवगत कराया एवं इस संबंधित एक आवेदन पत्र भी दिया।।



