Home गुजरात 15 अगस्त को उमरगांव तालुका में युवा शक्ति संगठन द्वारा आयोजित हुआ...

15 अगस्त को उमरगांव तालुका में युवा शक्ति संगठन द्वारा आयोजित हुआ फुटबॉल टूर्नामेंट….

0
174

15 अगस्त को उमरगाम तालुका में युवा शक्ति संगठन द्वारा एक आदिवासी फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था।75 वे आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर खेल शुरू होने से पहले मैदान पर प्रत्येक खिलाड़ी के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई उसके बाद फिर शुरू हुआ आदिवासी फुटबॉल टूर्नामेंट।इस टूर्नामेंट में युवा शक्ति संगठन द्वारा प्रथम पुरस्कार रु.33,333 और शहिद क्रांतिकारी बिरसा मुंडा ट्रॉफी कचीगाम केएफसी टीम को प्रदान की गई,द्वितीय पुरस्कार रु22,222 और डॉ.बाबा साहेब अंबेडकर ट्रॉफी धनोली एफसी टीम को दिया गया,तीसरा पुरस्कार 11,111 रुपये और स्व.दक्षेश पटेल ट्रॉफी भिलाड सी टीम को पटेल ट्रॉफी प्रदान की गई,साथ ही सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार कचीगाम के खिलाड़ी मयूरभाई को दिया गया,साथ ही सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर नंदीगाम राइडर खिलाड़ी कल्पेशभाई को दिया गया।
आदिवासी समाज के दिग्गज नेता नानूभाई धोड़ी और जरोली मिशन के ट्रस्टी फादर जूलियस,युवा नेता मितेश पटेल इस टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे,और फादर बाला,धनोली के सामाजिक कार्यकर्ता हाफिजभाई शेख,स्व.दक्षेशभाई के पिता जादवभाई धोड़ी,जरोली के सरपंच जयंतीभाई पटेल,धनोली के सरपंच सुरेशभाई वाडकर,नगवास के सरपंच दीपकभाई पटेल,पूर्व शिक्षक जोगीभाई और शिक्षिका पुष्पाबेन,डॉ.अनिल पटेल और गुड्डूभाई शेख,याकूबभाई शेख, संतोषभाई राबड उपस्थित थे।
इस फुटबॉल टूर्नामेंट में आयोजक करता समिति के जगदीशभाई,राजूभाई, महेशभाई सुनीलभाई,सुरेनभाई, धर्मकांतभाई,अर्जुनभाई, हसमुखभाई,अंतुकभाई, धनंजयभाई,किरणभाई,कौशिकभाई,बिपिनभाई ने आयोजन कर टूर्नामेंट को सफल बनाया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!